रसोईघर-
पेय |
-
शुचि की व्यंजन विधि |
 |
स्ट्राबेरी
हिमानी |
|
सामग्री
( ४ गिलास के लिये)
 |
स्ट्रॉबेरी ५०० ग्राम/ ४ कप
|
 |
शक्कर ३-४ बड़े चम्मच
|
 |
संतरे का रस डेढ़ कप
|
 |
बर्फ के टुकड़े १ कप |
 |
नीबू का
टुकड़ा, स्ट्राबेरी की फाँक, पेय को सजाने की छतरियाँ
या अन्य सामग्री सजावट के लिये।
|
|
बनाने की विधि-
 |
स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल निकालकर अच्छी तरह धोएँ और बीच से दो भागों में काटकर
आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। |
 |
स्ट्राबेरी एकदम ठंडी हो जानी चाहिए।
|
 |
ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, शक्कर, संतरे का रस, और बरफ एक साथ मिलाकर अच्छी तरह पीस लें।
|
 |
ध्यान रहे कि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल गयी है और एकदम पिस गयी है।
|
 |
इस स्वादिष्ट पेय को ग्लास में डालिए और मान चाहे तरीके से सजाएँ।
|
 |
ठंडा परोसे
|
टिप्पणी-
 |
स्लश या हिमानी का मतलब है आधी जमी बर्फ। यह बहुत ही लोकप्रिय पेय है, किसी भी फल से इस पेय को बना सकते हैं।
|
 |
जिस भी फल की हिमानी बनाने जा रहे हैं उसे धोकर पहले फ्रीजर में रखें जिससे वह एकदम ठंडे और कड़े हो जाएँ उसके बाद ही इन्हे बाकी सामग्री के साथ पीसे।
|
८ जून
२०१५ |
|