रसोईघर-
पेय |
-
शुचि |
 |
पुदीना
टोना |
|
सामग्री
( ४ गिलास के लिये)
 |
पुदीने की पत्ती डेढ़ कप, खीरे ५ छोटे/ ३-४ कप
टुकड़े, नीबू ४ छोटे/ ४ बड़े चम्मच नीबू का रस
|
 |
शक्कर आधा कप, कiला नमक आधा चम्मच, पानी डेढ़ कप,
कुटी बर्फ १ कप
|
 |
परोसने के लिये, स्ट्रॉ, नीबू का स्लाइस और पुदीने
की पत्ती
|
|
बनाने की विधि-
 |
खीरे को धोकर छील लें और
लगभग एक इंच के टुकड़ों में काट लें।
|
 |
चीनी को डेढ़ कप पानी में घोल लें।
|
 |
नीबू को धो लें और इसका छिलका उतारकर इसे बीच से दो
टुकड़ों में काटकर बीज हटा दें।
|
 |
पुदीने के मोटे डंठल निकाल दें, और पत्तियों को अच्छी
तरह से धो लें। |
 |
ब्लेंडर में पोदीने की पत्तियाँ, खीरे के टुकड़े, नीबू
, चीनी का घोल, और नमक डाल कर एकसार होने तक ब्लेंड
करें। |
 |
कुछ बर्फ के टुकड़े डाल कर फिर से ब्लेंड करें।
|
 |
अब ग्लास में थोड़ी कूटी हुई बर्फ डाल कर यह मिश्रण
डालें। |
 |
नीबू, खीरे, और पोदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।
|
 |
ठंडा, ताज़ा, और स्वास्थ्य से भरपूर पेय तैयार है।
|
टिप्पणी-
 |
इस विधि में नीबू के रस के स्थान पर पूरे नीबू का
प्रयोग किया है, इस प्रक्रिया में नीबू के अंदर का
गूदा भी पुदीने और खीरे के साथ पिसता है, जो बहुत
स्वादिष्ट लगता है| |
 |
इस पेय में ताजी कसी अदरक या थोड़ा सी पिसी हुई सोंठ
(सूखा अदरक का पाउडर) भी डाली जा सकती है।
|
 |
स्वादानुसार चाट मसाला भी मिलाया जा सकता है।
|
११ मई
२०१५ |
|