 |
किशमिश को अच्छी तरह
धोकर अलग रख लें। |
 |
इडली के स्टैंड की
प्लेटों में ज़रा सा तेल लगाकर तली चिकनी करें
जिससे इडली चिपके नहीं। |
 |
एक बर्तन में सूजी,
नमक, और दही लें। सभी सामग्री को आपस में मिला
लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री
को चिकना होने तक अच्छी तरह मिलाएँ। यह मिश्रण न
तो अधिक गlढ़ा हो और ना की अधिक पतला।। इस मिश्रण
को १० मिनट के लिए अलग रखें। |
 |
१० मिनट बाद सूजी
काफ़ी पाने सोख लेगी, सूजी एकदम हल्की होनी चाहिए
जब आप उसमें चम्मच चलाएँ। अगर ज़रूरत लगे तो थोड़ा
पानी और मिलाएँ। |
 |
अब सूजी के घोल में,
किशमिश, कटे काजू, और कटी हरी धनिया डालकर अच्छी
तरह मिलाएँ। |
 |
प्रेशर कुकर में एक
चाय का प्याला पानी उबलने रखें। |
 |
सूजी के मिश्रण में
तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
सूजी के मिश्रण में
ईनो डालें और उसके ऊपर १ छोटा चम्मच पानी डालें।
इसमें बुलबुले उठेंगें और सूजी का मिश्रण फूलेगा
और एकदम हल्का महसूस होगा चलाने पर। घोल को अच्छी
तरह एक दिशा में फेंटें लगभग एक मिनट के लिए। अब
इडली स्टैंड के हर साँचे में लगभग २ बड़ा चम्मच
सूजी का घोल डालें। ध्यान रहे कि घोल तीन चौथाई से
ज़्यादा ना भरें जिससे इडली के फूलने की जगह बची
रहे। |
 |
इडली के स्टैंड को
प्रेशर कुकर में रखें। कुकर का ढक्कन बंद करें और
सीटी को हटा दें। भाप में इडली को १२-१४ मिनट
पकाएँ। |
 |
आँच को बंद कर दें
और इडली स्टैंड को बाहर निकlल लें। २ मिनट के लिए
स्टैंड को ऐसे ही रखा रहने दें।
|
 |
अब चम्मच की मदद से
इडली को स्टैंड से निकlल लें। |
 |
इस स्वादिष्ट और
पौष्टिक इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ
परोसें। |