मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

सूजी के ढोकले 


सामग्री (४ लोगों के लिये)

bullet

सूजी १ कप, बेसन १ बड़ा चम्मच, खट्टा दही आधा कप, लगभग आधा कप।

bullet

पिसी हल्दी, शक्कर, तेल, सरसों/ राई आधा-आधा छोटा चम्मच प्रत्येक।

bullet

हींग चुटकी भर और नमक स्वादानुसार

bullet

ईनो १ छोटा चम्मच।
 

तड़के/ बघार के लिये-

bullet

तेल २ छोटे चम्मच

bullet

कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच

bullet

हरी मिर्च २

बनाने की विधि-

bullet

एक बर्तन में सूजी, बेसन, नमक, हल्दी, हींग, शक्कर, हींग और दही लेकर सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें पानी डालें और एक दिशा में फेटें। घोल को १० मिनट के लिये रख दें।

bullet

६ इंच की गोल बेकिंग डिस्क की तली में तेल/ मक्खन लगाकर चिकना कर लें।

bullet

प्रेशर कुकर में एक कप पानी गरम होने रखें। अगर आपके पास स्टीमर है तो उसमें भी पानी गरम कर सकते हैं।

bullet

१० मिनट में सूजी पानी सोख लेती है। अगर घोल बहुत गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा और पानी मिलाएँ। इस घोल में तेल डालें और एक दिशा में अच्छी तरह फेटें।

bullet

आधा सूजी का घोल लें और इसमें आधा चम्मच ईनो डालें। ईनो के ऊपर एक चम्मच पानी डालें और अच्छी तरह एक दिशा में लगभग एक मिनट के लिये फेटें।

bullet

घोल को पहले से चिकनाई लगी बेकिंग डिश में डालें और डिश को कुकर में रखें जिसमें से भाप निकल रही है। कुकर का ढक्कन बंद करें और सीटी न लगाएँ।

bullet

ढोकले को भाप में लगभग १४ मिनट के लिये मध्यम आँच पर पकाएँ।

bullet

जब ढोकला पक जाए तो डिश को कुकर से बाहर निकाल लें और २ मिनट के लिये ठंडा होने दें। अब ढोकले को मन चाहे आकार में काट लें।

तड़के/ बघार के लिये-

bullet

हरी मिर्च को धोकर इसका डंठल निकल दें और फिर इसमें लंबाई में दो टुकड़ों में काट लें।

bullet

अब एक नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल गरम करें। राई डालें, जब राई तड़क जाए तो कटी हरी मिर्च डालें और फिर डालें ढोकले के टुकड़े, और अच्छी तरह तड़के में मिलाएँ, आँच को बंद कर दें।

bullet

इस स्वादिष्ट ढोकले को बारीक कटी हरी धनिया की पत्तियों से सजाकर परोसें।

bullet

इसी तरह से बाकी बचे घोल के भी ढोकले बना लें। अगर आपके पास बड़ा स्टीमर, कुकर या ढोकला मेकर है तो एक ही बार में सारे ढोकले बना जाएँगे।

bullet

सूजी के ढोकले को हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें , यह बहुत उम्दा लगता है।

टिप्पणी-

bullet

अगर आप चाहें तो सूजी के घोल में अपने स्वाद के अनुसार कटी हरी मिर्च, नीबू का रस इत्यादि डाल सकते हैं।

१५ सितंबर २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।