|
पेटीज के
लिए सामग्री-
 |
उबले आलू ४ मध्यम
|
 |
बारीक कटा हरा धनिया
१ बड़ा चम्मच |
 |
घी या तेल २ बड़ा
चम्मच |
 |
डबलरोटी २ स्लाइस
|
 |
नमक, पिसी मिर्च और
हरी मिर्च स्वादानुसार। |
रगड़ा
पेटीज परोसने के लिए सामग्री-
 |
इमली की मीठी चटनी
और पुदीने की खट्टी नमकीन चटनी स्वादानुसार |
 |
बारीक कटा हरा धनिया
२ बड़ा चम्मच |
 |
बेसन के सेव या
पापडी या आलू लच्छा चौथाई चाय का प्याला |
 |
प्याज बारीक कटी
चौथाई चाय का प्याला (वैकल्पिक)
|
रगड़ा
बनाने की विधि
 |
सफेद मटर को बीनकर धो लें और लगभग ३-४ चाय के
प्याले पानी में रात भर भिगो कर रखें।
|
 |
सफेद मटर में नमक मिलाकर इसको पूरी तरह से गलने तक
उबाल लें। इसके लिए सर्वोत्तम है प्रेशर कूकर में
मध्यम से धीमी आँच पर दो-तीन सीटी लेना।
|
 |
एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई चटकाएँ और
फिर हींग, करी पत्ता और एक चुटकी हल्दी डालें।
|
 |
उबले मटर इस छौंक में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
इसमें लाल मिर्च, ईमली का पेस्ट और गुड मिलाएँ।
४-५ मिनट पकाएँ। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा सा पानी
डालें क्योंकि रगड़ा बहुत सूखा नही होना चाहिए।
|
पेटीज
बनाने की विधि
 |
उबले आलू छीलकर
अच्छी तरह मसल लें। |
 |
हरी मिर्च का डंठल
हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें। |
 |
डबलरोटी को अच्छी
तरह मसल कर चूरा कर लें। |
 |
उबले आलू में नमक,
कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, और ब्रेड
का चूरा डालकर सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
इस आलू के मसाले को
आग बराबर भागों में बाट लें। आलू का एक हिस्सा
हथेली के बीच रखकर गोल करें और हल्के से दबाकर
टिक्की (पेटीज) का आकर दें। इसी प्रकार आठ पेटीज
बना लें। |
 |
तवा गरम करें ।
इसमें दोनो तरफ तेल लगाकर पेटीज को, दोनों तरफ से
लाल होने तक सेक लें। |
रगड़ा
पेटीज परोसने की विधि
 |
एक गहरी तश्तरी में लगभग दो चमचे गरम रगड़ा लें,
इसके ऊपर बगल-बगल दो पेटीज रखें।
|
 |
पेटीज के ऊपर बराबर से फैलते हुए स्वादानुसार मीठी
चटनी और खट्टी चटनी डालें।
|
 |
इसके ऊपर चुटकी भर लाल मिर्च बुरकाएँ और थोड़ा से
कटे हरे धनिए से सजाएँ।
|
 |
इसके ऊपर अपनी पसंद का नमकीन (करारे बेसन के सेव
या पापडी या आलू लच्छा। डालकर तुरंत परोसें।
|
टिप्पणी
 |
रगड़ा पेटीज की चाट को ताजा परोसना चाहिए नही तो
कुरकुरे नमकीन, चटनी में मुलायम हो जाते हैं। ठीक
तरीका यह रहेगा कि रगड़ा, पैटीस कटी हुई सजाने की
सामग्री और चटनियाँ पहले से तैयार कर ली जाएँ
लेकिन परोसें तभी जब खाने वाले तैयार हों।
|
२५ मार्च
२०१३ |
|