|
पापड़ी बनाने की विधि-
 |
परात में मैदा, गेहूँ का आटा, सूजी, तेल, नमक, और
अजवाइन को लें। इन सब सामग्री को आपस में अच्छे से
मिलाइए और फिर दोनों हथेलियों से अच्छे से मलिये। |
 |
अब थोड़ा-थोड़ा पानी
डालते हुए कड़ा आटा गूँथ लें। अब इस गुथे आटे को
गीले कपड़े से ढककर १०-१५ मिनट के लिये रख दें। |
 |
गुँथे आटे को २६ बराबर हिस्से में बाँटे और तेल/
घी की मदद से लोई को चिकना करें और तेल की मदद से
२ इंच की पापड़ी बेलें। |
 |
एक कड़ाही में तेल गरम करें, इसमें एक बार में ८-९
पूरियाँ डालें और मध्यम से धीमी आँच पर गुलाबी
होने तक तलें। |
 |
तली पापड़ी को किचन पेपर पर निकाल लें और ठंडा
होने दें।
इसी प्रकार से सभी पूरियों को तल लें।
|
 |
पापड़ी अब तैयार है परोसने के लिये। अगर आप चाहें
तो इनको ऐयर टाइट डब्बे में पहले से बना कर रख
सकते हैं। |
सामग्री
परोसने के लिये-
 |
छोले १ प्याला, उबले
आलू ३-४ मध्यम, इमली की चटनी / मीठी चटनी आधा-१
प्याला, खट्टी चटनी/ हरी धनिया की चटनी चौथाई
प्याला, दही आधा-१ प्याला, भुजिया/ महीन सेव ४
बड़े चम्मच, पिसी लाल मिर्च, नमक और भुना हुआ पिसा
जीरा स्वादानुसार। कटा हरा धनिया २ बड़ा चम्मच। |
पापड़ी
चाट परोसने के लिये-
 |
उबले आलू को छीलकर
छोटा छोटा काट लें। |
 |
दही को अच्छे से फेट
लें। |
 |
अब एक परोसने वाले
बर्तन में पापड़ी रखें, इसकी ऊपरी फूली परत (अगर
कोई है तो) को हल्के से फोड़ दें।
|
 |
अब इसके ऊपर १ चम्मच
छोले, लगभग १ छोटा चम्मच कटे हुए आलू रखें, इसके
ऊपर १ छोटा चम्मच दही, थोड़ी सी धनिया की हरी चटनी
और एक छोटा चम्मच मीठी चटनी डालें। इस प्रकार हर
पापड़ी के ऊपर डालें। इसके ऊपर ज़रा सा नमक, लाल
मिर्च, और भुना जीरा पाउडर छिड़कें। भुजिया या
महीन सेव से सजाएँ और ऊपर से बुरकें बारीक कटा हरा
धनिया। |
 |
पापड़ी चाट अब तैयार
है परोसने के लिये, तुरंत सर्व करिए इस स्वादिष्ट
चाट को, अन्यथा देर हो जाने पर पापड़ी नर्म हो
जाएगी और स्वादिष्ट नहीं लगेगी। |
टिप्पणी-
 |
अगर चाहें तो पापड़ी
के स्थान पर मठरी का भी प्रयोग कर सकते हैं। मठरी
और पापड़ी में अधिक अंतर नही होता, पापड़ी मठरी के
मुक़ाबले थोड़ी पतली होती हैं और दूसरे पापड़ी में
छेद (गोदा) नही होते। |
 |
कभी कभी बदलाव के
लिये आलू को भून कर भी पापड़ी चाट बनाई जा सकती
है। |
 |
छोले डाल कर पापड़ी
चाट बनाने से यह अधिक स्वादिष्ट लगती है लेकिन अगर
छोले बनाने का समय न हो तो आप केवल आलू से भी इसे
बना सकते हैं। |
१० मार्च
२०१४ |
|