 |
मूँग दाल को बीनकर,
धो लें। अब इसे पानी में चार पाँच घंटे के लिए भिगो
दें। |
 |
दाल भीग जाए तो चलनी
में डालकर इसका पानी निकालें, ग्राइंडर में पीसें और
पिसी दाल को फेंट लें। |
 |
एक कड़ाही में तेल
गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तो इसमें थोड़े थोड़े कर
के मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें।
|
 |
तलने के बाद बड़ों
को किचन पेपर पर रखें ताकि तेल निकल जाए।
|
 |
एक बर्तन में गरम
पानी लें। इसमें १ छोटा चम्मच नमक डालें और ठीक से
मिला दें। इसमें तले हुए बड़े डालें। बड़ों को अच्छे
से पानी में भीगने दें। लगभग आधे घंटे बाद हल्के हाथ
से दबा कर पानी निकल दें। ध्यान रखें कि कस कर दबाने
से बड़े फूट सकते हैं। |
 |
काँच के एक बड़े
कटोरे में दही लेकर फेंट लें। दही में स्वादानुसार
नमक, और चीनी मिलाएँ। |
 |
इसमें भीगे हुए बड़े
डालें और ऊपर से इस प्रकार दही डालें कि बड़े इसमें
डूब जाएँ। बड़ों को दही में दो घंटे डूबा रहने दें,
जिससे दही बड़ों के अंदर चला जाए। |
 |
परोसते समय दही
बड़ों को किसी सुंदर बर्तन में लगाएँ अब इनके ऊपर
चुटकी भर नमक, थोड़ी लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर
बुरकें। हरे धनिये की पत्तियों से सजाएँ और ऊपर से
इमली की चटनी डालें। |
 |
दही बड़ों को किसी
भी भोजन के साथ या फिर चाय नाश्ते के समय ठंडा परोसना
चाहिये। |