मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- बर्गर और सैंडविच

- शुचि

देसी सैंडविच


  सामग्री (४ सेंडविच १के लिये)
bullet

टमाटर १उबले आलू ५ छोटे/२५० ग्राम, प्याज १ छोटा, टमाटर १ मध्यम, हरी मिर्च १, कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच

bullet

ब्रेड ८ स्लाइस

bullet

जीरा आधा छोटा चम्मच, धनिया पिसा आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला चौथाई छोटा चम्मच

bullet

नमक और लालमिर्च स्वादानुसार

bullet

तेल और मक्खन आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि
bullet

उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह मसल लें। चाहें तो इनको छोटा-छोटा काट यो तोड़ भी सकते हैं।

bullet

प्याज को छीलकर धो लें, और बारीक काट लें। हरी मिर्च का डंठल हटा कर, अच्छी तरह धो कर बारीक काट लें। टमाटर को भी धो कर छोटे टुकड़े करें।

bullet

एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, चटक जाने पर हरी मिर्च और प्याज डालें। प्याज के सुनहार होने तक भूनें।

bullet

कटे टमाटर डालें और टमाटर के गलने तक भूने।

bullet

धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें।

bullet

आलू डालें और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और कुछ देर भूनकर कटी हरी धनिया डालें। आलू मसाला अब तैयार है।

bullet

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। एक ब्रेड का स्लाइस लें और इसके ऊपर आलू मसाला लगाएँ। एक दूसरा ब्रेड का स्लाइस लगाकर सैंडविच को ढक दे। दोनों तरफ ज़रा सा मक्खन लगाकर मध्यम से धीमी आँच पर सुनहरा सेक लें। इस सैंडविच को टोस्टर या ग्रिल पर भी बनाया जा सकता है।

bullet

इसी तरह से बाकी सैंडविच भी बना लें। बीच से आधा या चौथाई रुचि या आवश्यकतानुसार काटें। स्वादिष्ट आलू सैंडविच तैयार है। वैसे तो यह सैंडविच अपने आप में ही बड़ी स्वादिष्ट लगते हैं फिर भी चाहें तो इन्हे टोमैटो कैचप या फिर पुदीना चटनी के साथ परोसें।

टिप्पणी:

bullet

आप प्याज नही खाते हैं तो इन टोस्ट को बिना प्याज के बनाएँ, ये तब भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

bullet

ये सैंडविच बच्चों के लंच बॉक्स के लिए अति उत्तम रहते हैं। इसके साथ में खीरे और गाजर का सलाद भी रखा जा सकता है। साथ में

२६ अगस्त २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।