 |
खीरे को छीलकर धोएँ और गोल-गोल काट लें। |
 |
टमाटर को भी धोकर गोल-गोल काट लें। |
 |
ब्रेड (डबलरोटी) के किनारे काट कर हटा दें। |
 |
अब एक ब्रेड को साफ बोर्ड पर रखें। इसके ऊपर हरी
चटनी की एक परत लगाएँ। अब इसके ऊपर खीरे सजाएँ।
अगर आप चाहें तो इसके ऊपर काली मिर्च और हल्का सा
नमक भी बुरक सकते हैं। |
 |
दूसरा स्लाइस लें और इसमें एक तरफ मक्खन लगाइए।
मक्खन वाली तरफ को खीरे वाले स्लाइस के ऊपर रखें।
अब इसकी दूसरी तरफ टोमैटो कैचप लगाएँ और उसके ऊपर
टमाटर के टुकड़े रखें। एक और स्लाइस लें और इसके
ऊपर मक्खन लगा कर सैंडविच के ऊपर लगाएँ। |
 |
इसी प्रकार दो और सैंडविच बनाएँ। |
 |
स्वादिष्ट और रंगीन सैंडविच तैयार है। इसको मनचाहे
आकर में काटें। इनके ऊपर टूथ पिक लगाने से परतें
अलग होने का डर नहीं रहता और देखने में सुंदर लगते
हैं। |