मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि

ब्रूसकेता  


सामग्री (सामग्री २४-२५ स्लाइस के लिये)
bullet बागेत (फ्रेंच ब्रेड) १
bullet लाल टमाटर २ मध्यम
bullet ताजी कटी बेसिल २ बड़ा चम्मच
bullet लहसुन १ बड़ा चम्मच कुटा हुआ
bullet नमक एवं कुटी काली मिर्च स्वादानुसार
bullet जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल २ बड़ा चम्मच)

बनाने की विधि

bullet

ओवेन को ४००° फा. पर गरम करें।

bullet

टमाटर को धोकर बीच से आधा काटें। अब इसको लंबाई में काटें और इसमें से ज़्यादा से ज़्यादा बीज और टमाटर का रस हटा दें और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

bullet

एक कटोरे में कटे टमाटर, कुटे हुए लहसुन, जैतून का तेल, नमक, ताजी कुटी काली मिर्च और बेसिल पत्ती लें। सभी सामग्री को अच्छी तरह आपस में मिलाएँ।

bullet

फ्रेंच ब्रेड (बागेत) को आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।

bullet

एक कुकीज ट्रे में बागेत के स्लाइस लगाएँ और लगभग ४-५ मिनट के लिए ओवेन में रखें। स्लाइस को पलट कर दूसरी तरफ से भी ४-५ मिनट के लिए सेकें।

bullet

सिके हुए ब्रेड स्लाइस के ऊपर ब्रश की सहायता से जैतून का तेल लगाएँ।

bullet

इसके ऊपर एक चम्मच भरकर टमाटर का मिश्रण रखें। चाहें तो ऊपर से कटे बेसिल सजाएँ।

bullet

स्वादिष्ट करारे ब्रूसकेता तैयार है परोसने के लिए। इनको तुरंत परोसें, नही तो ये इतने करारे नही रहेंगे।

टिप्पणी-

bullet

लहसुन का प्रयोग न करना चाहें तो इच्छानुसार किसी अन्य सुगंध का प्रयोग किया जा सकता है जैसे प्याज या अदरक।

bullet

चाहें तो टमाटर के मिश्रण में एक छोटा चम्मच सिरका मिलाएँ।

२ सितंबर २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।