मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि

ब्रेड उत्तपम  


सामग्री (८ ब्रेड उत्तपम के लिये)
bullet सूजी तीन चौथाई चाय का प्याला
bullet दही ४ बड़ा चम्मच
bullet टमाटर १ छोटा, प्याज १ छोटा, शिमला मिर्च २ बड़ा चम्मच बारीक कटी
bullet हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक इच्छानुसार
bullet ब्रेड ८ स्लाइस
bullet मक्खन/ घी सेकने के लिए

बनाने की विधि

bullet

एक बर्तन में सूजी, नमक, और दही लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को आपस में मिला लें। इस मिश्रण को १० मिनट के लिए अलग रखें ।

bullet

१० मिनट बाद सूजी काफ़ी पाने सोख लेगी, सूजी एकदम हल्की होनी चाहिए जब आप उसमें चम्मच चलाएँ। अगर ज़रूरत लगे तो थोड़ा पानी और मिलाएँ।

bullet

हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छी तरह धो कर महीन-महीन काट लें, प्याज को छीलकर धो लें, और फिर इसे बारीक काटें, टमाटर को भी धोकर छोटा-छोटा काट लें।

bullet

सूजी के घोल में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, प्याज, और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। एक ब्रेड का स्लाइस लें और इसके ऊपर सूजी का मिश्रण लगाएँ।

bullet

तवे को मक्खन लगा कर चिकना करें और उस पर ब्रेड स्लाइस रखें। मध्यम से धीमी आँच पर ब्रेड को सेके।

bullet

लगभग १ मिनट के बाद धीरे से ब्रेड को पलट दें और दूसरी तरफ से भी मक्खन लगा कर सेके। इसी तरह से बाकी सारी ब्रेड का भी उत्तपम बनाएँ। सूजी का टोस्ट अब तैयर है परोसने के लिए। गरमागरम टोस्ट को मन चाहे आकर में काटें और परोसें। वैसे तो ये टोस्ट ऐसे ही बड़े स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन फिर भी आप इन्हे अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

टिप्पणी :

bullet

आप प्याज नही खाते हैं तो इन टोस्ट को बिना प्याज के बनाइए , यह तब भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

९ सितंबर २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।