मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शुचि की रसोई से

नानखताई


सामग्री-- (लगभग ३० नानखताई के लिये)

bullet

मैदा १ कप

bullet

बेसन १ बड़ा चम्मच

bullet

सूजी १ बड़ा चम्मच

bullet

घी आधा कप

bullet

शक्कर आधा कप से थोड़ा कम

bullet

बेकिंग सोडा १ चुटकी

bullet

हरी इलायची ४

bullet

पिस्ता १ बड़ा चम्मच

 बनाने की विधि--
  • ओवेन को ३५०°फा. पर गरम करें।
  • हरी इलायची का छिलका निकालें और दानों को बारीक पीस लें। पिस्ते को दरदरा पीसें।
  • एक कटोरे में घी और शक्कर लें और घी और शक्कर को हल्का होने तक फेटें। शक्कर महीन होनी चाहिये। अगर मोटी है तो इसे पीस लें।
  • मैदा, बेसन, सूजी और बेकिंग सोडे को अच्छी तरह एक साथ मिलकर छान लें। ऐसा करने से इसमें कोई गुठली नही पड़ती है और सभी सामग्री आपस में ठीक से मिल भी जाती है। इसमें थोड़ी सी पिसी इलायची भी मिलाएँ। थोड़ा इलायची का पाउडर सजाने के लिए बचा कर रख लें।
  • इस छने हुए मिश्रण को फिटी शक्कर और घी के मिश्रण में मिलाएँ। हल्के हाथ से मिलाते हुए आटा गूथे। आटा चिकना गुथा होना चाहिए। लेकिन नान खताई के आटे को ज़्यादा नही गूथना चाहिए।
  • अब इस गुथे आटे को ३० बराबर हिस्से में बाँटें। लोई को चिकना करें। अब हर लोई को हल्के से दबा कर बीच में अँगूठे से हल्का सा गड्ढा करें।
  • नानखताई को एक बेकिंग ट्रे में लगाएँ। ध्यान रखें कि दो नान खटाई के बीच में थोड़ा स्थान होना चाहिए जिससे जब बेक करने पर यह बढ़ें तो यह आपस में छुएँ नहीं।
  • नान खटाई के बीच में किए गये गड्ढे के ऊपर ज़रा सा पिसा पिस्ता बुरकें।
  • कुकी ट्रे को पहले से गर्म करे ओवेन में रखें और इसे लगभग १८-२० मिनट के लिए बेक करें।
  • नान खताई हल्की पीली सी ही होती हैं तो आप इन्हें ज़्यादा बेक ना करें।
  • अवन से निकालकर इन्हें थोड़ी देर जाली पर रखें जिससे ये ठंडी हो जाएँ। इन स्वादिष्ट नानखताई को ठंडा करके ही परोसें।
  • आप इन नानखताई को हवाबंद डिब्बों में रखें। नानखताई को दो तीन हफ्तों तक सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है।
टिप्पणी-

bullet नानखताई के आकार को सुविधानुसार बड़ा या छोटा रखा जा सकता हैl
bullet घी के स्थान पर मक्खन या फिर तेल का प्रयोग भी किया जा सकता हैl

१५ जनवरी २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।