 |
एक
बड़े बर्तन में दूध को उबालें। उबाल आने के बाद आँच को
धीमा कर दें, दूध में दही डालें। अच्छे से मिलाएँ, कुछ
सेकेंड्स (१०-१५) के लिए आँच तेज करके फिर बंद कर दें।
आप देखेगें की दूध फट गया है और उसमें हरा-सा पानी अलग
हो गया है। इसमें १ कप ठंडा अपनी डालें और एक मिनट के
लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
|
 |
सूप
की छलनी के ऊपर मलमल का कपड़ा लगाएँ। छलनी को किसी
भगोने के ऊपर रखें जिससे छेने का पानी बाहर न गिरे।
छलनी के ऊपर फटा दूध डालें और हल्के से दबा कर पानी
निकाल दें। इस विधि में हमें छेने को ज्यादा सुखाना
नहीं है तो छेने को दबादबा कर पानी न निकालें। छेने को
एक पंद्रह मिनट के लिए अलग रखें।
|
 |
छह
इंच के गोल केक बनाने वाले बर्तन की तली में एक चम्मच
घी अच्छी तरह लगाएँ। इसके ऊपर सब तरफ लगभग २ चम्मच
शक्कर बुरक दें। इस डिश को अलग रखें।
|
 |
१८०
C पर ओवन को प्री हीट करें।
|
 |
छेना
जब गुनगुना गरम है तब इसे एक बर्तन में लें और इसे
हथेली से अच्छे तरह मलें।
|
 |
छेना
जल्दी ही चिकना हो जाता है। अब इसमें शक्कर और सूजी
डालें और ठीक से फिर से मलें। इस समय छेना आराम से केक
के घोल की तरह दिखना चाहिये। अगर छेने का मिश्रण
ज्यादा सूखा दिख रहा है तो एक-दो चम्मच दूध डाल लें।
|
 |
चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और पिसी इलायची
डालें। ठीक से मिलाएँ। |
 |
इस
मिश्रण को पहले से चिकनी की बेकिंग डिश में डालें और
लगभग ३५-४० मिनट के लिए बेक करें।
|
 |
ठंडा
होने दें। छेना पोडा तैयार है। मनपसंद आकार में काटकर
परोसें।
|