|
विधि
 |
बादाम को छिलके सहित
एकदम बारीक पीस लें। |
 |
एक कड़ाही में १/२
कप शक्कर और ३ बड़े चम्मच पानी को धीमी आँच पर गरम
करें। इसे बराबर चलाते हुए २ तार की चाशनी बनाएँ।
चाशनी बनाने में ३-४ मिनट का समय लगता है। |
 |
चाशनी में नारंगी
रंग मिलाएँ। |
 |
इसमें पिसे बादाम को
डालें और बराबर चलाते हुए इस मिश्रण के कड़ाई के
किनारा छोड़ने तक पकाएँ। इस प्रक्रिया में लगभग
२-३ मिनट का समय लगता है। |
 |
इस मिश्रण को थोड़ा
ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे ११ बराबर भागों
में बाटें और दिए का आकार दें। |
दियों को
सजाने के लिए
 |
खोए को कद्दूकस कर
लें। इसमें पिसी शक्कर मिलाएँ।
|
 |
खोए के मिश्रण को
दियों के अंदर भरे। |
 |
बादाम के टुकड़े में
ऊपर से किशमिश लगाएँ और इसे दिए की नोक पर लगाएँ।
|
 |
दिए में लाली / तपिश
दिखाने के लिए बादाम के ऊपर से एक केसर का धागा
लगाएँ। |
टिप्पणी-
 |
दीपावली के अवसर पर
इसी तरह से पिस्ता के हरे दिए, काजू के दिए, अखरोट
के दिए, चॉकलेट के दिए इत्यादि भी बना सकते हैं। |
१२ नवंबर २०१२ |