मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलों के व्यंजन - पेय

-शुचि की रसोई से


स्ट्राबेरी मिल्क शेक

सामग्र- ( ४ लोगों के लिए )
 
bullet

दूध ढाई प्याला

bullet

स्ट्रॉबेरी २५०-३०० ग्राम

bullet

शक्कर ४ बड़े चम्मच

 

 

बनाने की विधि-

bullet

स्ट्रॉबेरी के डंठल निकालकर अच्छी तरह धोकर इसे बीच से दो भागों में काट लें।

bullet

ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, शक्कर, और चौथाई प्याला दूध लेकर अच्छी तरह पीस लें।

bullet

ब्लेंडर में बाकी बचा दूध डालकर फिर से पीसें जब तक सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल न जाए।

bullet

चाहें तो बर्फ के टुकड़े मिलाएँ।

bullet

स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है।

bullet

ठंडा परोसें।

टिप्पणी-

bullet

फेनदार और गाढ़ा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए एकदम ठंडे दूध का प्रयोग करें।

bullet

इसके लिए दूध को आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जब दूध एकदम ठंडा को जाए तो उसे स्ट्रॉबेरी के साथ पीसें।

१२ मई २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।