 |
अरबी के कवाब
|
सामग्री
(४ लोगों के लिये)
1
 |
पनीर
२५० ग्राम |
 |
हरी
मिर्च २-४, अदरक १ इंच का टुकड़ा, करी पत्ते १०-१५,
हरा धनिया कटा हुआ २ बड़े चम्मच |
 |
दही
२ बड़े चम्मच |
 |
चावल
का आटा २ बड़े चम्मच |
 |
नमक,
कश्मीरी लाल मिर्च स्वादानुसार |
 |
नीबू
का रस १ छोटा चम्मच |
|
|
|
बनाने की विधि-
 |
पनीर को २ इंच लंबे और आधा इंच चौड़े टुकड़ों में
काटें। |
 |
अदरक को छील कर धोएँ और काट लें। हरी मिर्च का
डंठल हटाकर इसे भी धो लें। करी पत्ते धोकर साफ
करें। |
 |
अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ते और हरे धनियें को
मिक्सी में बारीक पीस लें। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा
सा पानी मिला सकते हैं पीसने के लिये।
|
 |
एक काँच के बड़े कटोरे में यह पीसा हुआ पेस्ट लें।
अब इसमें दही, चावल का आटा, नमक, कश्मीरी लाल
मिर्च का पाउडर, और नीबू मिलाएँ। सारी सामग्री को
अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
अब इस मसाले में पनीर के टुकड़े डालें और हर तरफ
से मसाले के घोल से अच्छी तरह लपेटें। २०-२५ मिनट
के लिये अलग रखें। |
 |
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम से तेज आँच पर
मसाला लगे पनीर को तलें।
|
 |
तले पनीर को किचन पेपर पर निकालें।
|
 |
स्वादिष्ट करारे पनीर ६५ अब तैयार हैं परोसने के
लिये, इसे आप धनिया की या फिर अपनी पसन्द की किसी
और चटनी के साथ परोस सकते हैं।
|
टिप्पणी-
 |
पनीर ६५ काफ़ी तीखा होता है लेकिन बच्चे मिर्च कम
खाते हैं इसीलिये यहाँ पर इसमें कम मिर्च का
इस्तेमाल किया है। तीखा खाने के शौकीन हैं तो
इसमें हरी मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च की मात्रा
बढ़ा लें। |
 |
मसाले का घोल अधिक गाढ़ा नहीं होना चाहिये। अगर
पनीर के मसाला सोखने के बाद यह बहुत गाढ़ा है तो
इसमें १ चम्मच पानी मिला लें जिससे पनीर में मसाला
अच्छी तरह लिपट जाए। |
 |
पनीर को इच्छानुसार किसी और आकार में भी काटा जा
सकता है। |
१५ मार्च
२०१७
|
|