 |
सफेद मटर की
टिक्की
|
सामग्री
८
टिक्की के लिये-
|
|
|
बनाने की विधि
 |
सफेद मटर को बीनकर
धो लें और लगभग ४ प्याले पानी में रात भर भिगो कर
रखें। |
 |
सफेद मटर में नमक मिलाकर इसको पूरी तरह से गलने तक
उबाल लें। इसके लिए सर्वोत्तम है प्रेशर कूकर में
मध्यम से धीमी आँच पर दो-तीन सीटी लेना।
|
 |
आलू को छीलकर अच्छे से मसल लें या फिर कद्दूकस कर
लें। |
 |
हरी मिर्च का डंठल हटा कर, अच्छी तरह धो कर
महीन-महीन काट लें। |
 |
जब उबली मटर ठंडी हो जाए तो इसमें मसले आलू,
लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला, कटी हरी मिर्च, और कटा
हरा धनिया, डालें और सभी सामग्री को अच्छे से
मिलाएँ। थोड़ा हरा धनिया और हरी मिर्च परोसने के
लिये बचा लें। |
 |
आलू-मटर के मसाले को ८ भागों में बाटें और टिक्की
बना लें। |
 |
मध्यम आँच पर तवा गरम करें। इसमें थोड़ा तेल/ घी
डालें और अब मटर की टिक्की को तेल / घी लगाकर
दोनों तरफ से लाल होने तक सेक लें।
|
 |
एक प्लेट में मटर की टिक्की रखें, इसके ऊपर थोड़ा
कटा हरा धनिया, हटी हरी मिर्च, और अदरक के लच्छे
सजाएँ और ताजे नीबू का रस डालें और गरम परोसें।
|
टिप्पणी-
 |
कई बच्चे मटर की टिक्की को हरी मिर्च, अदरक
इत्यादि के साथ नही पसंद करते हैं ऐसी सूरत में आप
बच्चों की मटर की टिक्की में मीठी चटनी और दही भी
डाल सकते हैं पारंपरिक आलू की टिक्की के जैसे
|
१ अप्रैल
२०१३
|
|