 |
मसूर दाल को बीनकर
धोएँ और आधे घंटे के लिये भिगो दें। |
 |
मसूर दाल को नमक
डालकर गलने तक उबाल लें। कबाब बनाने के लिए एकदम
सूखी दाल चाहिये। इसलिए पानी थोड़ी मात्रा में ही
लें और दाल को बहुत देर न उबालें। |
 |
उबली दाल को ठंडा
होने के बाद अच्छी तरह मसल लें। चाहें तो बलेंडर
में भी आधा मिनट के लिए चलाएँ। |
 |
उबले आलू को छीलकर
कद्दूकस करें या मसलें। |
 |
दाल में बाकी सभी
सामग्री डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
इसके मन चाहे आकर के
कबाब बनाएँ। |
 |
एक नॉन-स्टिक तवे को
गरम करें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम से
तेज आँच पर कबाब को दोनों तरफ से लाल होने तक
सेकें। |
 |
स्वादिष्ट और
पौष्टिक कबाब को
हरी चटनी के साथ परोसें। |