 |
अरबी के कवाब
|
सामग्री
(१६ कवाब के लिये)
1
 |
अरबी
५०० ग्राम |
 |
भुना
बेसन या ब्रेडक्रम्ब चौथाई कप |
 |
अदरक
बारीक कटी २ छोटे चम्मच। |
 |
हरी
मिर्च बारीक कटी २ छोटे चम्मच |
 |
हरा
धनिया बारीक कटा २ बड़े चम्मच
|
 |
नमक
स्वादानुसार |
 |
घी /
तेल सेकने के लिये |
|
|
|
बनाने की विधि-
 |
अरबी को धोकर उबाल लें।
|
 |
अरबी ठंडी हो जाए तो उसे छील कर मसल लें चाहें तो
अरबी को कद्दूकस कर लें।
|
 |
एक कटोरे में मसली अरबी, बेसन, ब्रेडक्रम्ब, कसी
अदरक, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया और नमक लेकर
अच्छी तरह मिलाएँ। |
 |
मिश्रण को १६ बराबर हिस्सों में बाँट लें और अरबी
के मन चाहे आकार (गोल चपटे या अंडाकार) कबाब
बनाएँ। |
 |
नॉन-स्टिक तवे को गरम करें, इसमें थोड़ा सा घी
डालें और मध्यम से तेज आँच पर कबाब को दोनों तरफ
से लाल होने तक सेकें।
|
 |
मनपसंद चटनी के साथ गरम परोसें।
|
टिप्पणी-
 |
इस कवाब को फलाहारी भी बनाया जा सकता है। तब इसमें
बेसन या ब्रेडक्रम्ब के स्थान पर कूटू का आटा
मिलाया जाना चाहिये। कुट्टू के आटे को अँग्रेज़ी
में बकव्हीट कहते हैं। भारत में यह आसानी से
उपलब्ध है, लेकिन यदि आप विदेश में रहते हैं तो
कूटटू का आटा या तो इंडियन स्टोर में मिलेगा या
फिर ऑर्गेनिक स्टोर में। कूटू के आटे के स्थान पर
सिंघाड़े के आटे का प्रयोग भी किया जा सकता है
|
 |
अगर कबाब बाँधने में परेशानी हो तो कूटू के आटे की
मात्रा बढ़ा देनी चाहिये।
|
१५ दिसंबर
२०१५
|
|