रसोईघर-
झटपट खाना |
-
शुचि की रसोई से |
 |
पनीर
काठीरोल |
|
सामग्री
(६ रोल्स के
लिए)
 |
भरने के लिए- पनीर
१५० ग्राम, प्याज १, शिमला मिर्च १ और टमाटर १ |
 |
मैरिनेट के लिए- दही २ बड़ा चम्मच, बेसन १ बड़ा
चम्मच, घिसी अदरक १ छोटा चम्मच, नमक, लाल मिर्च,
हल्दी, गरम मसाला, कसूरी मेथी और चाट मसाला चौथाई
छोटा चम्मच, तेल १ बड़ा चम्मच
|
 |
चपाती बनाने के लिए- गेहूँ का आटा १ प्याला, दूध
आधा प्याला नमक चौथाई छोटा चम्मच और सूखा आटा
|
|
|
भरावन
बनाने की विधि
 |
पनीर को आधा इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।
|
 |
प्याज को छीलकर, धो लें और फिर इसे आधा इंच के
चौकोर टुकड़ों में काट लें।
|
 |
हरी शिमला मिर्च को धो कर बीच से दो टुकड़ों में।
अब इसका दांता और बीज हटा दें और इसे आधा इंच के
चौकोर टुकड़ों में काट लें।
|
 |
टमाटर को धो कर बीच से दो टुकड़ों में काटकर इसके
बीज और जूस हटा दें और फिर इसे आधा इंच के चौकोर
टुकड़ों में काट लें।
|
 |
एक कटोरे में दही, बेसन, टमाटर का बचा जूस, घिसी
अदरक, नमक और सभी मसाले मिलाएँ।
|
 |
कटे पनीर के टुकड़े, और हरी शिमला मिर्च के
टुकड़ों को दही के पेस्ट में अच्छी तरह लपेटकर २०
मिनट के लिए अलग रखें।
|
 |
एक नॉन स्टिक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम
करें। अब इसमें प्याज को गुलाबी होने (लगभग २ मिनट
के लिए) तक भूनें। |
 |
मैरीनेट करा हुआ पनीर और शिमला मिर्च डालें। अगर
दही का मसाला बचा है तो वह भी डाल दें। इसे ४-५
मिनट के लिए पकाएँ। |
 |
कटे टमाटर डालें और सभी सामग्री के साथ टमाटर को
मिलाएँ। लगभग १ मिनट के लिए इसे पकाएँ। आँच बंद कर
दें। हमारी भरने की सामग्री अब तैयार है।
|
चपाती
बनाने के लिए
 |
एक परात/ कटोरे में आटा और नमक लें। थोड़ा-थोड़ा
गुनगुना दूध डालते हुए मुलायम आटा गूँथें। आटे को
१० मिनट के लिए ढककर रखें।
|
 |
गुथे आटे से ६ लोइयाँ बनाएँ और छह रोटियाँ सेंक
लें। |
पनीर काठी
रोल को बनाने के लिये-
 |
किचन के साफ पत्थर पर/ या फिर थाली के ऊपर एक
चपाती रखिए। अब इसके बीच में २-३ बड़े चम्मच पनीर
की भरावन रखिए। अब चपाती को ऊपर के चित्रानुसार
लपेटें। |
 |
चाहें तो इसे एक टूथ पीक से बंद कर दें। ऐसा करने
से भरावन बाहर नही गिरती है।
|
 |
स्वादिष्ट पनीर काठी रोल अब तैयार हैं। परोसते
समय इन्हें तवे पर गरम किया जा सकता है।
|
टिप्पणी-
 |
रोटी के स्थान पर पराठे से भी बनाए जा सकते हैं
पनीर काठी रोल के लिए। |
 |
पनीर काठी रोल को काट कर भी परोसा जा सकता है। |
१ जून २०१६ |
|