मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- झटपट खाना

- शुचि की रसोई से 

किंवा सलाद  


 सामग्री- (४ लोगों के लिये )
bullet आधा कप किन्वा
bullet १ टमाटर, आधा कप रंगीन शिमला मिर्च, १ खीरा, हरा धनिया, प्याज सभी बारीक कटे हुए।
bullet २-३ छोटे चम्मच नीबू का रस, २-३ बड़े चम्मच किशमिश या सूखी बेरी, २-३ बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम या अखरोट
bullet नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने की विधि-

bullet

किन्वा को चलनी में डाल कर अच्छी तरह धोएँ और लगभग सवा कप पानी में उबालें। पहले उबाल के बाद आँच धीमी कर दें और किन्वा को ढक कर गलाएँ।

bullet

किन्वा जब सारा पानी सोख ले और अच्छी तरह गल जाये तब आँच बंद कर दें और इसे थोड़ी देर ऐसे ही ढक कर रखें।

bullet

किन्वा को गलने में लगभग १० मिनट का समय लगता है।

bullet

किन्वा जब ठंडा हो जाये तो इसे काँटे से थोडा अलग कर लें जिससे यह खिला खिला दिखे।
अब किन्वा में सभी कटी सब्जियाँ, नमक, मिर्च नीबू का रस, कटी हरी धनिया, कटे मेवे और किशमिश इत्यादि डालें।

bullet

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। स्वाद चखकर देखें और अपने स्वाद के अनुसार और नमक आदि मिला लें।

bullet

सलाद को ठंडा करने के लिये एक घंटा फ्रिज में रखें।

bullet

स्वादिष्ट और पौष्टिक किन्वा सलाद परोसने के लिये तैयार है।

टिप्पणी-

bullet

इस सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिये इसमें हरे धनिया की चटनी या थोड़ी इमली की चटनी भी मिलाई जा सकती है। इसमें स्वादानुसार कुछ फल/ सब्जियाँ या बारीक कटा पनीर भी डाला जा सकता है। रुचि के अनुसार कुछ हरी या सूखी पत्तियाँ जैसे पुदीना, पार्सले या फिर सोया की पत्तियाँ भी डाली जा सकती हैं।

७ जुलाई २०१२  १ जुलाई २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।