रसोईघर-
झटपट खाना |
-
शुचि की रसोई से |
 |
आलू गोभी और
गाजर के पराठे |
|
सामग्री
(४-६ लोगों के लिए)
 |
डेढ़ कप गेंहू का
आटा, |
 |
४ मध्यम उबले आलू, १
कप उबली ताजी/ फ्रोजन हरी मटर के दाने, २ मध्यम गाजर,
बारीक कद्दूकस की हुई, १ मध्यम प्याज, बारीक कटा, २
हरी मिर्च, बारीक कटी, २-३ बड़ा चम्मच कटी हरी धनिया। |
 |
२ छोटा चम्मच तेल,
३/४ छोटा चम्मच जीरा, पिसी लाल मिर्च, चाट
मसाला, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार, सूखा आटा और तेल
आवश्यकतानुसार |
|
|
बनाने की विधि-
 |
एक कटोरे में आटा लें। इसमें चौथाई छोटा चम्मच नमक
मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलते हुए नरम आटा गूथ
लें और १० मिनट के लिये ढककर रख दें। दस मिनट बाद
अच्छी तरह गूँथते हुए इसे मुलायम कर लें और ८
बराबर हिस्से कर के, ८ लोइयाँ बना लें। |
 |
उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह से मसल लें, या
कद्दूकस कर लें। |
 |
एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें। अब इसमें जीरा
डालें और जीरे के रंग बदलने पर इसमें कटी हुई प्याज, और
कटी हरी मिर्च डालें और इसे २-३ मिनट के लिये भूनें। |
 |
भुनी प्याज में कद्दूकस की हुई गाजर और उबली हरी मटर
डालें। इसे मिलाएँ और मटर को कलछी से मसालते हुए
२-३ मिनट के लिये पकाएँ। इसमें मसले आलू, डालें और इसके साथ नमक,
पिसी लाल
मिर्च, चाट मसाला और गरम मसाला भी डाल दें। सभी
सामग्री को ठीक से मिलाएँ और २-३ मिनट के लिये भूने लें। आँच बंद कर दें। कटा
हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिला दें। |
 |
आलू, गाजर और मटर की भरावन को ठंडा होने के बाद ८ बराबर हिस्से में
बाँट दें। |
 |
तवा गरम करने को रखें और जब तक तवा गरम हो रहा है आप एक लोई
लेकर,
उसे सूखे आटे (परोथन) की मदद स लगभग ३ इंच के गोले में
बेलें। इसमें बिल्कुल हल्की सी तेल/घी की परत लगाएँ। इसके
बीच में आलू , गाजर और मटर की भरावन रखें और हलके
हाथों इसे बंद करें। |
 |
परथन की मदद से पराठे को लगभग ५-६ इंच के गोले में बेल
लें। |
 |
तवे की सतह को ज़रा सा तेल/ घी लगाकर चिकना करें और इसके
ऊपर पराठा रखें। तकरीबन ३०-३५ सेकेंड्स इंतजार करें और
पराठे को पलट दें। अब थोड़ा सा तेल/घी लगाकर पराठे को
दोनों तरफ से मध्यम आँच पर लाल होने तक सेक लें। इसी तरह से बाकी पराठे भी बनाए। स्वादिष्ट आलू, गाजर और मटर के पराठे तैयार है।
|
 |
आलू, गाजर और मटर के पराठे को दही या फिर अपनी पसंद के
अचार और चटनी के साथ परोसे। |
टिप्पणी-
 |
भरवाँ पराठे मध्यम से धीमी आँच पर सेकने चाहिएं
इससे यह ज़्यादा स्वादिष्ट और करार बनते हैं। अगर
आप पराठे लंच बॉक्स में रख रहे हैं तो इन्हे
ज़्यादा करारा ना करें। |
७ जुलाई २०१२
१५ मई २०१६ |
|