|
 |
साँभर |
|
सामग्री- (
चार लोगों के लिये)
 |
अरहर दाल आधा चाय का
प्याला |
 |
लौकी
छोटे टुकड़ों में कटी १ चाय का प्याला, गाजर छोटी कटी
चौथाई चाय का प्याला, शिमला मिर्च छोटे टुकड़ों में
कटी चौथाई चाय का प्याला, सहजन की फली के ६-७ टुकड़े,
टमाटर १ मध्यम, छोटे प्याज आधा चाय का प्याला |
 |
सांभर पाउडर १ बड़ा चम्मच, पिसी इमली १ बड़ा चम्मच,
नमक स्वादानुसार |
|
|
|
सामग्री
तड़के के
लिये-
 |
घी/
तेल डेढ़ बड़ा चम्मच, राई/ सरसों १ छोटा चम्मच, हींग २
चुटकी, करी पत्ता ७-८, खड़ी लाल मिर्च १-२, उड़द दाल १
छोटा चम्मच, चना दाल १ छोटा चम्मच
|
बनाने की विधि-
 |
अरहर
दाल को बीनकर धो लें, इसे डेढ़ चाय का प्याला पानी में
२० मिनट के लिए भिगोने के बाद १ छोटा चम्मच नमक डालकर
गलने तक उबाल लें। चाहें तो प्रेशर कुकर में १-२ सीटी
लगा सकते हैं। |
 |
प्याज को छीलकर धो लें। टमाटर को धो कर छोटे टुकड़ों
में काट लें। |
 |
एक
कढ़ाई में १ छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटी लौकी,
गाजर, प्याज शिमला मिर्च, सहजन की फली या जो भी
सब्जियों का प्रयोग किया जा रहा हो उन्हें डालें, १
मिनट के लिये भूनें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक और १
चाय का प्याला पानी डालें और ढक्कन लगाकर सब्ज़िओं के
गलने तक पकाएँ। |
 |
उबली
हुई दाल को अच्छी तरह मथ लें। |
 |
इसमें टमाटर और सांभर पाउडर इमली का पेस्ट, और उबली
सब्जियाँ डालें और उबाल आने तक पकाएँ। |
तड़के के
लिये-
 |
तड़का पैन में घी/ तेल गरम करें। इसमें सरसों के दाने
डालें, जब सरसों चटक जाए तो आँच धीमी करके, इसमें
हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, चना दाल और उड़द दाल
डालें। दालों के गुलाबी होने तक भूनें। इसमें लगभग एक
मिनट का समय लगता है। |
 |
तड़के को साँभर में डालें और हरे धनिये से सजाकर इडली,
डोसा, उत्तपम या फिर सादे चावल के साथ गर्म परोसे।
|
टिप्पणी-
 |
छोटे
प्याज बिल्कुल कंचे के जितने छोटे होते हैं। अगर ये न
मिलें तो सामान्य प्याज को काटकर प्रयोग कर सकते हैं।
साँभर को बिना प्याज के भी बनाया जा सकता है। |
 |
सांभर मसाले के पैकेट पर सामग्री पढ़ लें अगर इसमें
नमक पहले से मिला है तो दाल में नमक कम मात्रा में
मिलाएँ। |
 |
सब्जियों का चुनाव स्वाद और उपलब्धता के अनुरूप किया
जा सकता है।
|
२९ जुलाई
२०१३ |
|