विधि-
 |
एक बर्तन में जितनी आवश्यकता हो वसाबी पाउडर
निकालें और उसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए
रोटी के आटे जैसा गूँथ लें। |
 |
इसे प्रयोग करने से लगभग १५-२० मिनट पहले तैयार
करना चाहिये। गूँधने के बाद लगभग १५-२० मिनट में
इसमें मिर्च जैसी तेजी आ जाती है। |
 |
पानी मिलाते समय सावधानी रखनी चाहिये कि गंध सीधी
नाक में न जाए। क्यों कि ऐसा होने पर (बघार की गंध
की तरह) इससे छींकें या खाँसी आ सकती है। |
 |
तैयार वसाबी ऊपर दिखाए गए चित्र जैसे होती है। |
 |
तैयार वसाबी पेस्ट भी बाजार में मिलता है। |
टिप्पणी-
अगर वसाबी
बच जाए तो उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर फ्रिज में
रखने से उसका स्वाद कई दिनों तक बना रहता है। अन्यथा उसकी
तेजी समाप्त हो जाती है।
वसाबी मूली
की भाँति एक प्रकार की हरी जड़ होती है। जो जापान के सिवा
कहीं भी बहुत ही मुश्किल से मिलती है। इसलिये इसे पाउडर से
बनाने की विधि दी गई है। (चित्र में दाहिनी ओर इसे देखा जा
सकता है।)
४ अप्रैल
२०११ |