 |
तिल, दोनो दाल और लाल मिर्च को अलग अलग कढ़ाई में
सूखा भून लें। ध्यान रखें कि सब कुछ हर ओर बराबर
मात्रा में सुनहरा हो, जले नहीं। |
 |
मिर्च भूनते समय तीखी गंध पैदा होती है। इससे बचने
के लिये नाक पर कोई कपड़ा रखें और रसोई का बाहर
हवा फेंकने वाला पंखा चालू रखें। |
 |
भुने हुए मसालों को कमरे के तापमान तक ठंडा करें। |
 |
ठंडा हो जाने के बाद सबको अलग अलग पीस लें। |
 |
सबको एक बर्तन में रखकर नमक और हींग डालें और
अच्छी तरह मिला दें। इसे हवाबंद डिब्बे में बंद
करें। मलगापुड़ी तैयार है। |
 |
चटनी बनाने के लिये २ बड़े चम्मच पाउडर लेकर तेल
डालकर चटनी जैसा गाढ़ा मिश्रण बना लें।
स्वादानुसार इसे घी या तिल के तेल में बनाया जा
सकता है। |