मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- भारतीय स्वाद के चीनी व्यंजन

- शुचि

चटपटे कुरकुरे आलू
४ - ५ लोगों के लिये


सामग्री -

bullet आलू ४-५ मध्यम/ ५०० ग्राम,
bullet कॉर्न स्टार्च १ बड़ा चम्मच
bullet

प्याज १ छोटा, हरी मिर्च ४-५, अदरक १" टुकड़ा, हरी प्याज १ या २, शहद १ छोटा चम्मच, तेल तलने और छौंकने के लिये

bullet टोमैटो केचप डेढ़ बड़ा चम्मच, सिरका १ बड़ा चम्मच, सोया सॉस १ बड़ा चम्मच
bullet नमक और पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार।

बनाने की विधि-

bullet

लाल प्याज १ छोटा

bullet

आलू को छील कर लंबी फाँकों में काटें और अच्छी तरह धोकर ठंडे पानी में १०-१५ मिनट के लिए भिगो दें। प्याज को छीलकर धोएँ और इसको भी आलू की तरह लंबे और लगभग आधा इंच चौड़े टुकड़ों में काट लें।

bullet

हरी मिर्च का डंठल हटा कर उसे धो लें और फिर मिर्च को बारीक-बारीक काटें, अदरक का छिलका हटा हर इसे धो लें और पतले लंबे लच्छों में काटें, हरी प्याज को भी धोकर पत्तों को चित्रानुसार तिरछा काटें।

bullet

आलू को पानी निकालने के लिए छलनी में डालें और अच्छी तरह सुखा लें।

bullet

अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, आलू के टुकड़ों को कॉर्न स्टार्च में लपेटकर तेल में डालें और मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद इसे किचन पेपर पर निकाल लें।

bullet

कड़ाही में डेढ़ बड़ा चम्मच तेल छोड़कर बाकी तेल हटा दें।

bullet

कड़ाही वाले तेल में प्याज डालें और एक मिनट के लिए हल्का तलें। कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें।

bullet

तले आलू के टुकड़े, नमक, सोया सॉस, टोमैटो कैचप, सिरका, पिसी लाल मिर्च और शहद डालकर सब सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। दो मिनट के लिए भूनें और आँच बंद कर दें।

bullet

चटपटे और कुरकुरे आलू परोसने के लिये तैयार हैं इन्हें ताजी कटी हरी प्याज से सजाकर गरम परोसें।

टिप्पणी-

bullet

अगर लहसुन खाते हैं तो सबसे पहले लहसुन भूनें और फिर प्याज।

bullet

शहद के स्थान पर चीनी का प्रयोग किया जा सकता है।

bullet

तलने के लिए कम से कम तेल कड़ाही में लें, तला हुआ तेल बारबार प्रयोग नहीं करना चाहिए।

६ मई २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।