मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि  

ब्लैक फारेस्ट केक  


 सामग्री चॉकलेट केक के लिए

bullet मक्खन आधा प्याला,
bullet बिना शक्कर का कंडेन्स्ड मिल्क १/३ प्याला,
bullet शक्कर आधा प्याला, मैदा १ प्याला,
bullet बिना शक्कर का कोको पाउडर ४ बड़े चम्मच,
bullet बेकिंग पाउडर और वेनिला एसेन्स १ छोटा चम्मच
bullet बेकिंग सोडा चौथाई छोटा चम्मच,
bullet गुनगुना पानी २-३ बड़े चम्मच
bullet सामग्री चेरी सिरप के लिए- चेरी चौथाई प्याला, शक्कर १ बड़ा चम्मच, पानी २ बड़ा चम्मच
bullet सामग्री आइसिंग के लिए- कटी चेरी चौथाई प्याला, ताजी क्रीम १ प्याला, पिसी शक्कर २ बड़ा चम्मच, वेनिला एसेन्स १ छोटा चम्मच
bullet सामग्री सजाने के लिए- चेरी ६-७, डार्क चॉकलेट के लच्छे।

बनाने की विधि

bullet ओवेन को ३५०°F पर गरम करें।
bullet ६ इंच की गोल बेकिंग डिश की तली में तेल/ मक्खन लगाकर चिकना करें और अलग रखें।
bullet मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह दो तीन बार छान लें।
bullet एक कटोरे में शक्कर और मक्खन लें। मक्खन न एकदम कड़ा हो और न ही पिघला हुआ। केक बनाने लिए बेहतर होगा कि बारीक पिसी शक्कर का प्रयोग करें। इसको हेंड ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेट लें। लगभग १ मिनट में यह एकदम हल्की होकर फूल जाएगी।
bullet अगर हाथ से इसको फेट रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में १५-२० मिनट का समय लग जाता है। याद रखें कि फेटने का काम हमेशा एक ही दिशा में हो।
bullet इसमें वेनिला एसेन्स डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए और फेटें।
bullet मैदा का मिश्रण, और कंडेन्स्ड मिल्क को फेटे हुए मक्खन और शक्कर की क्रीम में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और अच्छी तरह फेटते रहें। केक का घोल लगभग पकौड़ी के घोल के जैसा होता है, तो अगर घोल अधिक सूखा है तो  इसमें बहुत थोड़ा सा गुनगुना पानी डाला जा सकता है।
bullet इस घोल को पहले से चिकनी की गई बेकिंग डिश में डालें। पहले से गर्म किये गए ओवेन में रखें और लगभग ३५ मिनट के लिए ३५०°F पर बेक करें।
bullet केक पका है कि नही इसकी जाँच कने के लिए एक साफ चाकू/ छुरी को किनारे से केक के अंदर डालें और बाहर निकले। अगर चाकू साफ बाहर आता है तो इसका मतलब है कि केक पक गया है अगर चाकू में केक चिपकता है तो इसका मतलब है कि केक अभी कच्चा है फिर केक को और पकाएँ।
bullet चॉकलेट केक अब तैयार हो गया है। वैसे तो यह ऐसे ही बहुत स्वादिष्ट लगता है पर यहाँ हम इस चॉकलेट केक से ब्लैक फ़ौरेस्ट केक बनाने जा रहे हैं। केक को थोड़ा ठंडा होने दे, और फिर इसे सजाएँ।

ब्लैक फ़ौरेस्ट केक को सजाने की विधि

bullet क्रीम को एकदम ठंडा कर लें। अब ठंडी क्रीम, पिसी शक्कर, और वेनिला एसेन्स को एक बोल में लें। हैंड ब्लेंडर की मदद से फेटें। क्रीम एकदम हल्की हो जाएगी।
bullet पूरी गोलाई में चॉकलेट केक को दो भागों में काटें, ताकि दो पतले केक हो जाएँ और बोर्ड या फिर ट्रे पर रखें।
bullet चेरी, शक्कर और पानी को पीस कर सिरप बनाएँ।
bullet केक के दोनों हिस्सों की ऊपरी सतह पर चैरी सिरप लगाएँ। पाँच मिनट इंतजार करें।
bullet अब केक के एक हिस्से को उस ट्रे/ प्लेट में रखें जिसमें आपको केक को सर्व करना है। याद रखें कि जिस तरफ़ चैरी सिरप लगा है वो हिस्सा ऊपर रहेगा।
bullet इसके ऊपर एक परत फिटी क्रीम लगाएँ और उसके ऊपर कटी चेरी डालें। अब केक के दूसरे हिस्से से ढक दें।
bullet केक में सभी तरफ से अच्छे से फिटी हुई क्रीम लगाएँ। अब केक के ऊपर भी क्रीम लगाएँ। क्रीम को केक पर लगाने की लिए थोड़े चौड़े चाकू का उपयोग अच्छा रहता है। चाकू को ठंडे पानी से धो कर इस्तेमाल करें तो क्रीम लगाने में आसानी रहती है।
bullet अब केक को डार्क चॉकलेट के लच्छों से सजाकर इसके ऊपर चैरी लगाएँ।
bullet किसी भी चॉकलेट को चाकू से खुरच कर कर्ल (घुमाव / लच्छे ) तैयार किये जा सकते हैं। चाकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी केक को सजाया जा सकता है।
bullet स्वादिष्ट ब्लैक फ़ौरेस्ट केक तैयार है। इस केक को कभी भी बनाया जा सकता है। बच्चे तो हमेशा ही केक के लिए तैयार रहते हैं, तो फिर देर किस बात की।

टिप्पणी-

bullet अगर बिना शक्कर का कंडेन्स्ड मिल्क नही मिले तो आप रोज प्रयोग में आने वाले गाय/ भैंस के दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
bullet क्रीम एकदम ठंडी होनी चाहिए, तभी यह अच्छे से फिट पाती है| चाहें तो क्रीम को फेटने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ़्रीज़र में भी रखें।
bullet चाहें तो फिटी क्रीम को एक कोन में भरकर केक को और सजाया जा सकता है।
bullet अगर ओवेन के बिना प्रेशर कुकर में केक बनाने का अभ्यास है तो इसे प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है।

२४ दिसंबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।