आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में ज़ाकिर अली रजनीश
की रचनाएँ

विज्ञान कथा
ज़रूरत

 

ज़ाकिर अली रजनीश

जन्म-तिथि- 1 जनवरी 1975

शिक्षा- एम.ए. (हिंदी),  बी. सी. जे., सृजनात्मक लेखन (डिप्लोमा)।

कार्यक्षेत्र- कहानी, उपन्यास, नाटक एवं कविता विधाओं में वर्ष 1991 से सतत लेखन। राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में एक हज़ार से अधिक रचनाएँ प्रकाशित। अंग्रेज़ी एवं बांग्ला भाषा में अनेक रचनाओं का अनुवाद।

मीडिया लेखन- उ. प्र. हिंदी संस्थान, लखनऊ से हिंदी का बदलता स्वरूप एवं पटकथा लेखन, फेलोशिप (2005), दूरदर्शन से अनेक धारावाहिक प्रसारित, आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।

प्रकाशित कृतियाँ-
वैज्ञानिक उपन्यास-गिनीपिग, समय के पार
बाल उपन्यास- सात सवाल, हम होंगे कामयाब, मिशन आज़ादी
बाल कहानियाँ- मैं स्कूल जाऊँगी
विज्ञान कथाएँ- चमत्कार, सपनों का गाँव, विज्ञान की कथाएँ
हास्य कथाएँ- हाजिर जवाब
लोक कथा- सराय का भूत, अग्गन-भग्गन, सुनहरा पंख, सितारों की भाषा के अतिरिक्त साहस कथाओं, ऐतिहासिक कथाओं और रोमांचक कथाओं के संग्रह प्रकाशित।
नव-साक्षर साहित्य- भय का भूत, मेरी अच्छी बहू, थोड़ी-सी मुस्कान और असंयम का फल

संपादित- इक्कीसवीं सदी की बाल कहानियाँ (दो खंडों में),  एक सौ इक्यावन बाल कविताएँ,  तीस बाल नाटक,  प्रतिनिधि बाल विज्ञान कथाएँ तथा  ग्यारह बाल उपन्यास।

पुरस्कार / सम्मान- भारतेंदु पुरस्कार (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, 1997), श्रीमती रतन शर्मा स्मृति बाल-साहित्य पुरस्कार (रतन शर्मा स्मृति न्यास, दिल्ली, 2001), सहस्राब्दि हिंदी सेवी सम्मान (यूनेस्को एवं केंद्रीय हिंदी सचिवालय, दिल्ली, 2000), डॉ. सी. वी. रमन तकनीकी लेखन पुरस्कार (आईसेक्ट, भोपाल, 2006), विज्ञान कथा भूषण सम्मान (विज्ञान कथा लेखक समिति, फैज़ाबाद, उ.प्र., 1997), सर्जना पुरस्कार (उ. प्र. हिंदी संस्थान, लखनऊ, 1999, 2000) सहित डेढ़ दर्जन संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरस्कृत। डिक्शनरी ऑफ इंटेलेक्चुल, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड सहित अनेक संदर्भ ग्रंथ में उद्धृत। बाल साहित्य समीक्षा (मा, कानपुर, उ. प्र.) मई 2007 अंक विशेषांक के रूप में प्रकाशित।

विशेष- भारतीय विज्ञान लेखक संघ (इस्वा, दिल्ली) भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति (फैजाबाद,  उ. प्र.) आदि के विज्ञान लेखन प्रशिक्षण शिविरों में सक्रिय योगदान। तस्लीम (टीम फॉर साइंटिफिक अवेयरनेस ऑन लोकल इश्यूज़ इन इंडियन मॉसेस) के सचिव के रूप में वैज्ञानिक चेतना का प्रचार / प्रसार।
बच्चों के चरित्र निर्माण में बाल कथाओं का योगदान लघु शोध कार्य तथा अनेक पत्रिकाओं के विशेषांकों का संपादन।
संप्रति- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद,  उ. प्र. में कार्यरत।

संपर्क- zakirlko@gmail.com

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहाने उपन्यास उपहार कहानियाँ कला दीर्घा कविताएँ गौरवगाथा पुराने अंक नगरनामा रचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।