मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में नीना पॉल
की रचनाएँ

कहानियों में-
सिगरेट बुझ गई

 

 

नीना पॉल

जन्म- ३० जून १९५० को हरियाणा के शहर अम्बाला में।
शिक्षा- लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.ए, पंजाब विश्वविद्यालय से बी.एड, कानपुर विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए.। बड़े उस्तादों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा।

प्रकाशित कृतियाँ-
कहानी संग्रह- अठखेलियाँ, कसक, फ़ासला एक हाथ का, शराफत विरासत में नहीं मिलती।
ग़ज़ल संग्रह- नयामत, अंजुमन, चश्म-ए-ख़्वादीदा, मुलाकातों का सफ़र
उपन्यास- रिहाई, तलाश, कुछ गाँव गाँव कुछ शहर शहर
एक कैसट `कसक` (कुछ ग़ज़लें नीना की ज़ुबानी )
संपादन- हिंदी की वैश्विक कहानियाँ
इसके अतिरिक्त रेडियो के लिए कहानियाँ व संस्मरण व ग़ज़लों का लेखन।

कार्यक्षेत्र-
ब्रिटेन के रेडियो व टेलिविज़न कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान, रेडियो पर गाकर संपूर्ण रामायण का प्रसारण, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर न्यू जर्सी, न्यूयार्क, कैनेडा, दिल्ली, गाज़ियाबाद, लखनऊ आदि में सक्रिय भागीदारी, दिल्ली के टी.वी. चैनलों पर ग़ज़लों का प्रसारण, ग़ज़लों व भजनों को कई भारतीय गायकों ने अपना स्वर भी दिया है।

पुरुस्कार व सम्मान-
९ वर्ष की आयु में कविता के लिए "मिलाप" हिंदी समाचार पत्र व रेडियो द्वारा सम्मानित, हिंदी सम्मेलन दिल्ली उपन्यास `रिहाई` के लिए सम्मानित, भातखंडे सम्मान, लखनऊ से सुमित्रा कुमारी सिन्हा सम्मान, उपन्यास `तलाश` के लिए २०११ में कथा यूके द्वारा पद्मानंद साहित्य सम्मान से ब्रिटेन के हाऊस ऑफ़ कॉमन्स में सम्मानित।

निधन- १५ अगस्त २०१६

संपर्क- neenapaul@live.co.uk

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।