मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ  

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू के से तेजेंद्र शर्मा की कहानी- 'एक बार फिर होली'


नजमा की ज़िंदगी का वर्तमान रंग होली के रंगों से गहराई तक जुड़ा है। परसों ही नजमा भारत जाने वाली है। नजमा - एक पाकिस्तानी फ़ौजी की विधवा।

कराची के एक बंगले में गुमसुम सी बैठी नजमा आज तक अपने जीवन की भूल-भुलइयाँ समझ नहीं पाई है। इस शहर में, इस देश में, वह कितनी बार आहत हुई है। कितनी बार उसने उस मौत को गले लगाया है जिसमे इंसान का शरीर तो नहीं मरता लेकिन आत्मा कई-कई मौतें मर जाती है। आज भी वह छलनी हुई आत्मा को अपने इस शरीर में ढो रही है जिसमें अपने ही ऊपर चढ़ाए गए कपड़ों को उठाने की ताकत नहीं।

यह सच है कि उसने इमरान को कभी अपना शौहर नहीं माना। वैसे निकाह के समय काज़ी साहब के पूछने पर उसने भी "हाँ" ही कहा था। लेकिन अगर अम्मा अपनी मौत का वास्ता दे कर कसमें दिलवाए, या फिर अब्बा मियाँ इस्लाम के ख़तरे में पड़ने का डर दिखाएँ तो वह बेचारी हाँ के अतिरिक्त कह भी क्या सकती थी। बुलंदशहर में जन्मी नजमा पाकिस्तानी सेना के कैप्टन इमरान के साथ विवाह कर कराची में आ बसी थी।
इमरान ख़ासा ज़िद्दी इंसान था, "देखो नजमा, अब तुम मेरी बेगम हो। यू हैव नो चॉयस।"

पृष्ठ : ..

आगे—

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter