|
भारतीय
शैली के
२४ छज्जे
छज्जा या
बालकनी हमारे घरों का सिर्फ़ एक हिस्सा नहीं हैं, ये
छोटे-छोटे अभयारण्य हैं जो विश्राम और रचनात्मकता को
आमंत्रित करते हैं। भारतीय संस्कृति की झलक के साथ, ये
बालकनी गृहणी की ऐसी शानदार पनाह हैं जहाँ न्यूनतम सजावट
और जीवंत टेक्स्चर का संतुलन देखने को मिलता है।
१८.
मोहक पलों
के लिये पारंपरिक लालटेन
अपनी बालकनी में पारंपरिक
लालटेन शामिल करें ताकि बालकनी में जादू बिखर जाए। तरह तरह
की लालटेनें... कागज की, धातु की या मिट्टी की... इन्हें
टाँगा जा सकता है या मेज़ पर रखा जा सकता है, फर्श पर भी
सजाया जा सकता है, जिससे शाम को मोहक रोशनी फैले। धातु या
काँच की जटिल डिज़ाइन वाली लालटेन चुनें जो भारतीय सौंदर्य
से मेल खाएँ। अलग-अलग आकार मिलाकर सजावट को अनुपम बनाएँ।
सुरक्षा और सुविधा के लिए बैटरी-चालित मोमबत्तियाँ उपयोग
करें। इन्हें मूड और अवसर के अनुसार आसानी से स्थानांतरित
किया जा सकता है। लालटेन पुरानी यादें जगाती हैं और
वातावरण को रूमानियत से भर देती हैं। इनके साथ बिताई गई एक
शाम जीवन भर के लिये यादगार बन सकती है।
|