
घर को सुंदर बनाने के
उपयोगी सुझाव
(संकलित)
१-
सफेद रंग रौशनी
का सहयोगी
कमरा अगर छोटा हो या
प्राकृतिक रोशनी की कमी हो तो सफेद से बढ़कर कोई रंग नहीं।
यह कमरे में रोशनी बढ़ाता है और कमरे को बड़ा दिखाने में
सहायक होता है।
दीवारों और छत को सफेद
रखें और अन्य सामान जैसी आवश्यकता हो सफेद या अन्य किसी
रंग का लगाए।
सफेद सोफा कवर और कुशन
की सफाई व रौनक बनाए रखने के लिये सिंथेटिक कपड़ों का
प्रयोग करें जो जल्दी से गंदे नहीं होते। या फिर हल्के
सूती जिन्हें आसानी से धोया जा सके।
९
फरवरी २०१५ |