मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

 


१ सितंबर से १५ सितंबर २०११ (लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


मेष लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में भाई, बहन, अन्‍य बंधु बाँधव, प्रभाव को मजबूत बनाने या किसी प्रकार के झंझट को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍म विश्‍वास या जीवनशैली जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। उनकी या उनके संतान पक्ष की पढाई लिखाई काफी महत्तवपूर्ण बनीं रहेंगी। माता पक्ष, किसी भी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। धन, परिवार, घर गृहस्‍थी , पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र, हर प्रकार के लाभ जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी भाग्‍य, धर्म या खर्च से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

वृष लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में धन, परिवार, अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई के मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी घर गृहस्‍थी, खर्च या बाहरी संदर्भों की जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। माता पक्ष, किसी प्रकार की छोटी बडी संपत्ति से संबंधित विषय काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। भाई, बहन और अन्‍य बंधु बाँधव की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास, प्रभाव, भाग्‍य, धर्म, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी हर प्रकार के लाभ के मामले, दिनचर्या और जीवनशैली से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

मिथुन लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास माता पक्ष, हर प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनसे लाभ, प्रभाव जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। भाई, बहन या अन्‍य बंधु, बाँधव तो काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। धन की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई, कार्यक्षेत्र , भाग्‍य, धर्म, दिनचर्या, जीवनशैली पितापक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी घर गृहस्‍थी, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

कर्क लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में भाई, बहन या अन्‍य बंधु, खर्च या बाहरी संदर्भों से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई या कार्यक्षेत्र, पिता या सामाजिक पक्ष जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। धन पक्ष काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य या आत्‍म विश्‍वास की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। माता पक्ष, किसी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति या लाभ, घर गृहस्‍थी , दिनचर्या या जीवनशैली जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी धर्म, भाग्‍य, प्रभाव से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

सिंह लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में धन या लाभ से संबंधित संदर्भों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: माता पक्ष, किसी प्रकार की छोटी या बडी अचल संपत्ति या भाग्‍य जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य या आत्‍मविश्‍वास पक्ष काफी महत्त्‍वपूर्ण बने रहेंगे। खर्च या बाहरी संदर्भों की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। भाई, बहन या अन्‍य बंधु, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र, घर गृहस्‍थी, प्रभाव जैसे मुद्दों की स्थिति सुखद बनी रहेगी, पर महीने भर की कोशिश के बाद भी अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई, दिनचर्या या जीवनशैली से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

कन्‍या लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी भाई, बहन, अन्‍य बंधु बाँधव, दिनचर्या जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। खर्च या बाहरी संदर्भ काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। लाभ की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। भाग्‍य, धर्म, धन, कोष, अपनी, संतान पक्ष की पढाई लिखाई, प्रभाव जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी । पर महीने भर की कोशिश के बाद भी माता पक्ष, छोटी या बडी संपत्ति, घर गृहस्‍थी से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।


तुला लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में भाई बहन, अन्‍य बंधु बाँधव, खर्च और बाह्य संदर्भ से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: घर गृहस्‍थी, धन कोष जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। लाभ पक्ष काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष या कार्यक्षेत्र की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास, दिनचर्या और जीवनशैली, माता पक्ष, छोटी या बडी संपत्ति, अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी । पर महीने भर की कोशिश के बाद भी भाई, बहन या अन्‍य बंधु, खर्च और बाहरी संदर्भ से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो
सकती है।

वृश्चिक लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में लाभ या जीवनशैली से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍म विश्‍वास या प्रभाव जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष या कार्यक्षेत्र काफी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। भाग्‍य, धर्म की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। घर गृहस्‍थी, खर्च और बाहरी संदर्भों, भाई, बहन या अन्‍य बंधु, माता पक्ष, छोटी या बडी किसी प्रकार की संपत्ति जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी धन, कोष, अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

धनु लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में घर गृहस्‍थी, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष या कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई, खर्च या बाहरी संदर्भ कार्यक्षेत्र, पिता या सामाजिक पक्ष जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। भाग्‍य या धर्म महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। दिनचर्या या जीवनशैली की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। लाभ और प्रभाव, धन, कोष, भाई बहन या अन्‍य बंधु जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी स्‍वास्‍थ्‍य, माता पक्ष, किसी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

मकर लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में भाग्‍य, धर्म या प्रभाव से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बादक्रमश: माता पक्ष, छोटी या बडी संपत्ति के मामले और लाभ जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। दिनचर्या या जीवनशैली महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। घर गृहस्‍थी की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र , स्‍वास्‍थ्‍य, धन जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी । पर महीने भर की कोशिश के बाद भी भाई, बहन या अन्‍य बंधु खर्च, बाहरी संदर्भ से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

कुंभ लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई, दिनचर्या या जीवनशैली से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: उनकी भाई बहन, अन्‍य बंधु बाँधव, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। घर गृहस्‍थी महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। प्रभाव की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। माता, हर प्रकार की संपत्ति, स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास, खर्च और बाहरी संदर्भों जैसे विषयों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी धन और लाभ से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

मीन लग्‍नवाले सितंबर के पहले पखवारे में माता पक्ष, छोटी या बडी संपत्ति, घर गृहस्‍थी से संबंधित मामलों को मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ६ सितंबर के बाद क्रमश: भाग्‍य, धर्म, धन जैसी समस्‍याएँ कम होंगी। प्रभाव महत्तवपूर्ण बने रहेंगे। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई या अन्‍य माहौल की स्थिति में क्रमश: सुधार दिखेगा। भाई, बहन या अन्‍य बंधु, दिनचर्या, जीवनशैली, लाभ, खर्च, बाहरी संदर्भों की स्थिति सुखद बनी रहेगी। पर महीने भर की कोशिश के बाद भी स्‍वास्‍थ्‍य, पिता पक्ष, सामाजिक पक्ष, कार्यक्षेत्र प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित मामलों की असफलता से निराशा हो सकती है।

अगस्त दूसरा पखवारा

२९ अगस्त २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।