मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बचपन की आहट


शिशु का ४९वाँ सप्ताह
इला गौतम


चुसनी छोड़ने का समय

अपने नन्हे मुन्ने को उसकी पसंदीदा चीज़ से अलग करते हुए, हो सकता है कि आपको लगे कि आप उसके साथ बहुत मतलबी व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ये ही सही समय है शिशु को उसकी चुसनी से अलग करने का।

आपका शिशु जितने ज़्यादा दिनों तक चुसनी का आदी बना रहेगा, उसके लिए उसे छोड़ना उतना ही कठिन होगा। इसके अलावा अभी चुसनी छुड़ाने का प्रयास करने का एक और कारण यह है कि अब रोमांचक भाषा-विकास-चरण का प्रारंभ है। यदि शिशु के मुँह में हर समय चुसनी रहेगी तो उसको बोलने का अधिक मौका नही मिलेगा।

शिशु को चुसनी से अलग करना मुश्किल हो सकता है। धीरे-धीरे प्रारंभ करें - पहले दिन में उसे चुसनी का प्रयोग करने से मना करें और फिर धीरे-धीरे रात की भी छुड़ा दें। आप शिशु की चुसनी किसी मुलायम खिलौने से बदलने का प्रयास भी कर सकते हैं।

नई तरह के खेल

लगभग इसी समय शिशु के खेल सूक्ष्म तंत्र कौशल की महारत हासिल करने से (क्यूँकि वह अब अपने अँगूठे और तर्जनी की पकड़ में माहिर हो गया है) बड़ी मासपेशियों को व्यायाम देने में बदल जाएगा। इस उम्र के कुछ बच्चों की ध्यान अवधि शांत गतिविधियों के लिए २ से ५ मिनट की होती है - हालाकि आपके शिशु के पसंदीदा खेल ज़रूरी नही है कि शांत हों।

शायद शिशु यह सोचता है कि धक्का देना, फेकना, और सब चीज़ें नीचे गिराना बहुत मज़ेदार है। वह आपको एक खिलौना देगा और खुद भी एक लेगा, और उसे वह खेल पसंद होंगे जिनमें किसी डब्बे में चीज़ें डालनी हों और फिर बाहर गिरानी हों। इसलिए बाल्टी या डब्बे में गुटकों वाला खेल या फिर एक के अंदर एक कटोरी रखने वाला खेल बच्चों को बहुत पसंद आता है। शिशु को कटोरियों को ज़ोर-ज़ोर से आपस में मारने से आने वाली आवाज़ सुनकर खूब मज़ा आता है।
 

खेल खेल खेल-

  • नन्हें की देखभाल- इस उम्र में शिशु आपकी नकल करना बहुत पसंद करता है। उसकी यही अदा डाईपर बदलने के समय एक मज़ेदार खेल में बदल सकता है। यह शिशु का किसी और की देखभाल करने वाला पहला सबक होगा। इस खेल के लिए हमें चाहिए एक गुड़िया या गुड्डा जिसके कपड़े आसानी से उतर जाते हों।

    एक साधारण, आसानी से उतर जाने वाले कपड़े पहने एक गुड़िया या गुड्डा बना लें या खरीद लें (नैपी के साथ हो तो अच्छा है) ताकि जब आप शिशु की नैपी बदल रहे हों तब वह अपनी गुड़िया की बदल सके। (ज़ाहिर है कि यह शिशु के लिए आसान होगा जब वह और बड़ा हो जाएगा, लेकिन इस उम्र में भी वह साधारण वैल्क्रो वाली नैपी खोल सकती है और प्रेस बटन वाले कपड़े भी। और जो वह नही उतार सकती उसे उतारने में आप उसकी मदद कर सकते हैं।) फिर उसे टौइलेट पेपर का एक टुकड़ा दे दें ताकि वह गुड़िया को पोंछ सके जब आप उसे साफ़ कर रहे हैं। अंत में आपका शिशु और उसकी गुड़िया दोनो साथ-साथ कपड़े पहन के खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं।

    इस खेल से शिशु की सूक्ष्म कौशल का विकास होता है और शिशु इससे किसी और का लालन पोषण करना भी सीखता है।

याद रखें, हर बच्चा अलग होता है

सभी बच्चे अलग होते हैं और अपनी गति से बढते हैं। विकास के दिशा निर्देश केवल यह बताते हैं कि शिशु में क्या विकास होने की संभावना है - यदि अभी नही तो बहुत जल्द। ध्यान रखें कि समय से पहले पैदा हुए बच्चे सभी र्कियाएँ करने में ज़्यादा समय लेते हैं। यदि माँ के मन में बच्चे के स्वास्थ या विकास से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हो तो उसे अपने स्वास्थ्य केंद्र की सलाह लेनी चाहिए।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।