मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार ।-पुरालेख-विषयानुसार ।-हिंदी-लिंक ।-हमारे-लेखक ।-लेखकों से


रसोईघर- सलाद

-शुचि की रसोई से

1

लौकी का रायता
(४ लोगों के लिए)


सामग्री-
bullet

दही २५० ग्राम (लगभग १ कप)

bullet

घिसी लौकी डेढ़ कप

bullet

नमक, लाल मिर्च और पिसा हुआ भुना जीरा स्वादानुसार
 

 

 

बनाने की विधि-

bullet

एक काँच के बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें। दही ज़्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा सा पानी मिला लें।

bullet

घिसी लौकी को थोड़े से पानी में गला लें। चाहें तो प्रेशर कुकर में एक सीटी भी ले सकते हैं।

bullet

जब लौकी गल जाए तो ठंडी हो जाने पर धीरे से दबा कर उसका पानी निकल दें।

bullet

इस लौकी और नमक को दही में डाल कर मिला दें।

bullet

पिसी लाल मिर्च और भुना ज़ारा पाउडर डालकर परोसें।

bullet

लौकी का रायता तैयार है परोसने करने के लिए।

टिप्पणी-

bullet

लौकी का रायता जीरे के तड़के के साथ बहुत ही उम्दा लगता है। इसके लिए एक छोटा चम्मच देशी घी गरम करें और आधा छोटा चम्मच जीरा तड़काएँ। इस तड़के को रायते के उपर डाल कर परोसें।

३ जून २०१३
 

1

1
मुखपृष्ठ । पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।