| विधि
							- 
							
								|  | एक बड़े प्याले में दही लें और इसे अच्छी तरह मथ 
								लें। |  
								|  | खीरे को छीलें 
									और कसकर उसका पानी अलग कर दें। खीरे को दही 
									में डालें। |  
								|  | लहसुन को छीलें 
								और कसकर दही में मिलाएँ। |  
								|  | पुदीने 
											की पत्तियाँ बारीक काटें और दही में 
											मिलाएँ। |  
								|  | जैतून 
											का तेल नमक और चीनी मिलाएँ। |  
								|  | प्रयोग 
											से पहले कम से कम एक घंटे तक फ्रिज 
											में रखें। |  
						टिप्पणी-
						 
						
						 तुर्की 
						भोजन का यह व्यंजन लगभग सभी अरबी देशों में अलग अलग नामों 
						से खूब लोकप्रिय है। भारतीय दृष्टि से कहें तो यह खीरे के 
						रायते से बहुत मिलता जुलता है। 
						अंतर केवल 
						यह है भुने जीरे के बिना कोई भारतीय रायता पूरा नहीं होता 
						जबकि इसमें जीरा नहीं डाला जाता। भारत में किसी रायते में 
						कच्चा लहसुन नहीं पडता जबकि इसमें पड़ता है। ज़ात्ज़िकी 
						रायते से गाढ़ा होता है और सॉस की तरह प्रयोग में लाया 
						जाता है। हर तरह के कवाब और रोटी के साथ इसे परोसने की 
						प्रथा है। 
						३० मई 
						२०११ |