|  |  | विधि
							- 
							
								|  | 
								लहसुन, बेसिल और चीज़ के छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
								 |  
								|  | 
								कटा हुआ टमाटर मिलाएँ और मिक्सी या सिल पर दानेदार 
								पीसें। |  
								|  | 
								औरगेनो, नमक और काली मिर्च मिलाएँ। |  
								|  | 
								असली सिसली प्रभाव के लिये ऊपर से तेल डालें और 
								उसके ऊपर भुने हुए ब्रेडक्रम सजा दें। |  
								|  | 
								यह फ्रिज में चौबीस घंटों तक ताज़ा रहता है लेकिन 
								अच्छा यही रहेगा कि जिस दिन प्रयोग में लाया जाना 
								है उसी दिन बनाया जाए। |  
  टिप्पणी-
 
						अगर 
						पेकोरिनो या प्रोवोला चीज़ न मिले तो भारतीय स्वाद के लिये 
						इसमें पानी निकला हुआ दही या क्रीम चीज मिलाया जा सकता है 
						और भुने हुए बादाम के स्थान पर भुनी हुई मूँगफली का प्रयोग 
						किया जा सकता है। पेस्तो मर्सालीज को ब्रेड में लगाकर 
						सैंडविच बनाया जा सकता है। रोटी या पराठे के साथ खाया जा 
						सकता है। किसी भी तरह के पास्ता या स्पेगेटी का स्वाद 
						बदलने के लिये इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसे सादे 
						पुलाव के साथ मिलाकर पुलाव के स्वाद को भी बदला जा सकता 
						है। 
						६ जून २०११ |