मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में हर्ष कुमार की
रचनाएँ

कहानियों में
फौजी

संगी का सपना

अनुभूति में कविताएँ

 

 

हर्ष कुमार 

जन्म- ५ मई १९५५ गुरुग्राम, हरियाणा, भारत में
शिक्षा- सेंट स्टीफेन कॉलेज, दिल्ली से भौतिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर वे भारतीय सिविल सेवा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी उच्चतर शिक्षा इंग्लैण्ड के हम्बरसाइड विश्विद्यालय, मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, गुरुग्राम स्थित मेनेजमेंट डेवलपेंट इंस्टीच्यूट और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हासिल की।

कार्यक्षेत्र-
श्री हर्ष कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने कोंकण रेलवे सहित भारतीय रेलवे की कई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं में तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन व 2010 में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेलों के आयोजन में महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। वे सरकार की स्वायत्तशासी संस्था राष्ट्रीय वित्तीय प्रबन्धन संस्थान के निदेशक भी रहे हैं।

हर्ष कुमार सूचना प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक खरीद, लोकवित्त एवं लोकलेखा के विशेषज्ञ हैं। वे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे हैं। अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में तकनीकी विषयों में व्यस्त रहने के बावुजूद हर्ष कुमार की एक उतनी ही सशक्त पहचान हिन्दी में लेखन और भारतीय भाषाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के अनुकूल बनाने के विशेषज्ञ के तौर पर भी है।

वर्ष १९९७ मे इनके द्वारा बनाए गए ‘सुशा‘ सॉफ्टवेअर की सहायता से हिन्दी, मराठी, गुजराती, गुरुमुखी एवं बाँग्ला भाषाओं में कम्प्यूटर पर काम करना सहज हो सका। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज सेवा, फोटोग्राफी, हैम रेडियो व शतरंज में विशेष रुचि है।

प्रकाशित कृतियाँ-
उनकी कविताओं के पाँच संग्रह प्रकाशित हुए हैं। 'एक भेंट' सन् १९९९ में, 'बेटी' सन् २००६ में, 'गुलदस्ता' व 'फुलवारी' सन् २०११, व ‘चश्मा अपना बदल के देखो’ २०१६ में।

पुरस्कार व सम्मान-
रेल मंत्री पदक – रेल बोर्ड, रेल मंत्रालय (अप्रैल १९९९) ।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली (२०१३)

संप्रति- अवकाश प्राप्त करने के बाद गुरुग्राम में निवास करते हुए, अपनी विविध अभिरुचियों में संलग्न

ब्लॉग- हर्ष कुमार की कविताएँ
संपर्क :
harshkumar@vsnl.com  

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।