मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१ मई से १५ मई २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के सफल प्रयत्न होंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है, लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। मनोनुकूल व्यय का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।

वृष लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। संयोग के न बन पाने से किसी असफलता से सामना हो सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। पिता की ओर से चिंता तथा कर्मक्षेत्र में परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है। जीवनसाथी का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध घनिष्ठ होंगे, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

मिथुन लग्नवालों के लिए मई २०१२ का प्रथम पक्ष बुद्धि ज्ञान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध घनिष्ठ होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी, संयोग के न बन पाने से किसी असफलता से सामना हो सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। लाभ के कार्यों में गंभीरता बनी रहेगी। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा।

कर्क लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में माँ का सुख प्राप्त होगा, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के प्रयत्न जारी रहेंगे। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल की ओर से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी, बुद्धि ज्ञान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कार्य होंगे, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है, झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी।

सिंह लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ने वाली कोई बात हो सकती है, कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई आएगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल की ओर से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। किसी कार्यक्रम में माँ का सुख प्राप्त होगा, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के प्रयत्न जारी रहेंगे। भाग्य, भगवान, धर्म ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी, पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी काम होता दिखेगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी।

कन्या लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के सफल प्रयत्न होंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाग्य, भगवान, धर्म ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। अपनी या संतान की पढ़ाई लिखाई का वातावरण उत्साहवर्धक नहीं रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन होगा। संतान के लिये चिंता होगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई आएगी। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, किसी कार्यक्रम में माँ का सुखद सहयोग मिलेगा, वाहन या किसी अन्य संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी।

तुला लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। अपनी या संतान की पढ़ाई लिखाई का वातावरण उत्साहवर्धक नहीं रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन होगा। संतान के लिये चिंता होगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के सफल प्रयत्न होंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। घर गृहस्‍थी का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के मामलों में सुखद प्रतीति होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में घर गृहस्‍थी का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध घनिष्ठ होंगे, भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से विचारों में तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बनी रहेगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे।

धनु लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में प्रभावशाली लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। किसी महत्त्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। धन की स्थिति से निराशा होगी और इसे सुदृढ़ के प्रयास असफल होंगे। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से वैचारिक तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी, कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध घनिष्ठ होंगे, पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कार्य होंगे, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। किसी कार्यक्रम में माँ का सुखद सहयोग मिलेगा, वाहन या कोई अन्य संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा।

मकर लग्नवालों के लिए मई २०१२ का प्रथम पक्ष बुद्धि ज्ञान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का सहयोग मिलेगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है, स्वास्थ्य काफी गड़बड रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। धन की स्थिति से निराशा होगी और इसे सुदृढ़ के प्रयास असफल होंगे। किसी कार्यक्रम में माँ का सुख प्राप्त होगा, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के प्रयत्न जारी रहेंगे। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद प्रतीति होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल व्यय का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।

कुंभ लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के प्रयत्न जारी रहेंगे। भाग्य, भगवान, धर्म ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर से चिंता होगी, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का सहयोग मिलेगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है। भाई, बहन, बंधु, बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बनी रहेगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

मीन लग्नवालों के लिए मई २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई, बहन, बंधु, बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी भी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। लाभ में कमी से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। भाग्य, भगवान, धर्म ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। पर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के सफल प्रयत्न होंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद प्रतीति होगी! पिता से सुख प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।