मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१६ अप्रैल से ३० अप्रैल २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। रूटीन काफी सुव्यवस्थित होगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी, किसी सफलता में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी।

वृष लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे । संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है, दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे हो जाएँगे। पर काम अधिक नहीं हो पाएगा,अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।

मिथुन लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में प्रभावशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। कोई बड़ी उपलब्धि होगी कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी, रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगी। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम आनंदमय रहेंगे!, कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा।

कर्क लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ का द्वितीय पक्ष बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्‍ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगी, झंझट उपस्थित हो सकते हैं। इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा! किसी सफलता में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। रूटीन मनमौजी ढंग की होगी, लेकिन काम समय पर पूरे हो जाएँगे। पर काम अधिक नहीं हो पाएगा, अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा।

कन्या लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों के कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, कुछ झंझट उपस्थित होंगे। किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद प्रतीति होगी, वाहन या कोई अन्य संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा।

तुला लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में धन की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। घर गृहस्‍थी का महत्त्व बढ़ेगा, ससुराल के किसी कार्यक्रम के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, संतान सुख में कमी होगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से संपर्क सुखद बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की सुदृढ़ स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। वाहन या कोई अन्य संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान का सुख मिलेगा। संयोग के न बन पाने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी।

धनु लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में कोई बड़ा व्यय उपस्थित होगा, बाह्य संबंध सुदृढ़ होंगे । बुद्धि ज्ञान से संबन्धित विषयों के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण रहेगा, संतान के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। वाहन या कोई अन्य संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी।

मकर लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में कोई बड़ी उपलब्धि होगी। प्रयास सफल होंगे। वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से संपर्क सुखद बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल व्यय कर सकेंगे। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं प्रतीत होगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।

कुंभ लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में पिता का सहयोग मिलेगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा, उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास कम होगा, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी।

मीन लग्नवालों के लिए अप्रैल २०१२ के द्वितीय पक्ष में भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे और बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विमर्श होगा। अकारण उपस्थित व्यय से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। लाभ में कमी से तनाव बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। कर्मक्षेत्र का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। अपनी या संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई में बाधा आने से  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।