मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी


आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे
जो हर घर में उगाए जा सकते हैं।
(संकलित)


१२- दमबेल का पौधा
दमबेल एक तरह का झाड़ीनुमा पौधा है जो सहारा मिलने पर बेल की तरह ऊपर चढ़ जाता है। इसकी पत्तियों में एंटी बायोटिक समेत कई औषधीय तत्व उपस्थित हैं। दमबेल की पत्तियों से बनी चाय पीने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है, साथ ही साइनस के कष्ट और दमे में आराम मिलता है। हर प्रकार की श्वाँस की एलर्जी में भी इससे राहत मिलती है।

घर में किसी भी गमले में इसे आसानी से लगाया जा सकता है। छोटा पौधा १२ इंच के गमले में आसानी से उग जाता है। पौधा बड़ा होने पर इसे बड़े गमले में बदल देना चाहिये। इसका वानस्तपतिक नाम टायलोफोरा इंडिका है और किसी भी नर्सरी से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसे अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। नियमित रूप से जब भी मिट्टी सूखी दिखे इसे पानी दिया जाना चाहिये और पानी का निकास ठीक होना चाहिये। इसे धूप पसंद है इसलिये छाँह में रखने पर इसकी बढ़वार ठीक नहीं होती है।

पृष्ठ- . . . . . . . . . १०. ११. १२.

१ दिसंबर २०२०

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।