मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार ।-पुरालेख-विषयानुसार ।-हिंदी-लिंक ।-हमारे-लेखक ।-लेखकों से


 बतरस से लिखवट                                   एक चट्टान जिसने डरा दिया

ग्रेट नार्थ वॉक (न्यूकॉसल से सिडनी) ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में है। इस कारण कई बार कुछ अलग तरह की चट्टानें दिखती रही हैं पर कहीं ऐसा नहीं लगा था कि अब तो अटक गए और इसके कारण आगे नहीं जा सकते। इस चट्टान को देख कर यही लगा था।

चट्टान कोई २-३ मीटर ऊँची थी। आगे का ट्रैक चट्टान के नीचे से था। हॉव्केस्बरी रिवर स्टेशन से कोवन स्टेशन के ट्रैक पर यह अड़चन आई थी। ध्यान दीजिएगा। चट्टान में चार हुक लगा रखे हैं। इनको पकड़ कर ही चढ़ा उतरा जा सकता था। कुछ समय लगा था हिम्मत जुटाने में। डर-डर कर हुक पकड़ कर सही सलामत नीचे पहुँच ही गया था। बड़ी राहत सी मिली थी नीचे पहुँच कर कि अब वॉक पूरी कर पाऊँ।

वैसे उतरने के बाद लगा था कि उतनी खतरनाक थी नहीं जितनी दिख रही थी। यह एक अलग तरह की रोमांचक उपलब्धि थी मेरे लिए।

रतन मूलचंदानी
१ नवंबर २०२६

1

1
मुखपृष्ठ । पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिकार सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।