मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 बतरस से लिखवट                                           रूप रंग आकार

- रतन मूलचंदानी
१ फरवरी २०२४

सिर्फ खूबसूरत है बोलने भर से तो विशेष ध्यान नहीं जाता है ना, जब तक कि यह नहीं बताया जाय कि ऐसा क्या दिखा है जो आँखो को लुभा गया है। इस फूल को ल्यूकोस्पर्मम नाम से जाना जाता है। इसकी खूबसूरती के मुझे जो कारण दिखे उनको नीचे लिख रहा हूँ।
१. गोभी के छोटे फूल सा इनका मोहक सा गोलाकार आकार
२. बाहर के घेरे मे चारो तरफ अर्ध गोले मे फैली छितरी छितरी सी पतली डंडियाँ, इनका नांरगीं रंग और सिरे पर एक छोटी सी गेंद नुमा घुंडी
३. अंदर की तरफ जाती इन्ही डंडियो ने एक छतरी सी बना दी है। साथ में इनके सिरो पर सफेद रंग के रेशो का गुच्छा बन गया है। नांरगीं व सफेद रंगों का मेल।
४. बीच बीच में सिलाई मशीन के बाबीन की तरह के चटक लाल गोले और उनमें से दोनो तरफ निकलते सफेद रंग के रेशे।

इन चारों के मेल ने क्या गजब की सुंदरता बिखेर रखी है कि इस फूल को बस देखते ही रहो।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।