मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 बतरस से लिखवट                                   क्रिसमस का जगमग संसार

किसी जमाने मे, दिसम्बर महीने मे, क्रिसमस के उपलक्ष मे, मेलबर्न मे दो तीन मुहल्लों में, एक पूरी सड़क के लगभग सभी मकान सजाए जाते थे। गजब की लाइटिंग होती थी।

आईवनहो और डींगली विलेज की सजी सड़कों को तीन चार बार देखने गए थे हमलोग। उन दिनों शासन बहुत धन देता था इस सजावट के लिये। जनता के एक विशेष समूह द्वारा विरोध के कारण शासन ने धन देना बंद कर दिया। धन की कमी के कारण इन गलियों ने अपनी रौनक खो दी। पर कुछ लोग अपने बलबूते पर तब भी और अभी भी अपना मकान सजाते हैं।

उनमें से एक मकान हमारी गली लेबनान क्रीसेंट का ११ नम्बर है। १९९५ से उसको सजता हुआ देखा है। हमारा ये बंदा अक्टूबर अंत से लग जाता है इस सजवाट को लगाने मे। २६ नवम्बर से लेकर १ जनवरी तक उसका ये घर रोशनी से जगमगाता रहता है। यह पूरा महीना, रात में, हमारी गली में इस घर के आसपास मेला-सा लगा रहता है। इस फोटो के साथ सभी मित्रो व संगी साथियों "मेरी क्रिसमस व हैप्पी न्यूईयर"।
1
- रतन मूलचंदानी

१ दिसंबर २०२३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।