मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

सितंबर

१ सितंबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ सितंबर को) १५७४ में सिक्खों के तीसरे गुरू, गुरु अमरदास, १८९५ में कर्नाटिक संगीतज्ञ चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार, १८९६ में इस्कान के संस्थापक प्रभुपाद, १९०९ में भाषा व साहित्य के विशेषज्ञ फादर कामिल बुल्के, १९१५ में पंजाबी लेखक राजेन्द्र सिंह बेदी, १९२३ में नाटककार और अभिनेता हबीब तनवीर, १९३३ में कवि दुश्यंत कुमार, १९२६ में राजस्थानी साहित्यकार विजयदान देथा, १९२७ में साहित्यकार राही मासूम रजा, १९४९ में लोकसभा के ११वें स्पीकर पी.ए.संगमा, १९७० में मॉडेल एवं अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी, १९७३ में अभिनेता राम कपूर, १९७५ में अभिनेता दीपक डोबरियाल और १९७७ में अभिनेता आमिर अली का जन्म हुआ था।

२ सिंतबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ सितंबर को) १८३८ में गुरू और दार्शनिक भक्तिविनोद ठाकुर, १९१६ में मॉरीशस के राष्ट्रकवि मधुकर, १९४१ में अभिनेत्री साधना, १९५२ में कवि बल्ली सिंह चीमा, १९६५ में फिल्म निर्माता पार्थो सेन, १९८४ में मॉ़डल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी, १९८८ में क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९५५ में साहित्यकार और शिक्षाशास्त्री अमरनाथ झा, १९७६ में साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर तथा २००० में कवि श्रीकृष्ण सरल का निधन हुआ।

७ सितंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (७ सितंबर को) १८८७ में संस्कृत विद्वान और दार्शनिक गोपीनाथ कविराज, १९३४ में फिल्म निर्माता निर्देशक बी आर इशारा और बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय, १९४१ में नाटककार सुरेन्द्र वर्मा, १९५१ में फिल्म अभिनेता निर्माता मम्मूटी, १९५९ में प्रवासी साहित्यकार सुधा ओम धींगड़ा, १९६३ में अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट तथा १९९५ में शतरंज खिलाड़ी सहज ग्रोवर का जन्म हुआ था।

८ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (८ सितंबर को) १८८७ में स्वामी शिवानंद सरस्वती, १९१० में कथाकार राधाकृष्ण, १९२६ में गायक भूपेन हजारिका, १९४३ में गायिका आशा भोंसले, १९६४ में अभिनेता मुरली, १९७५ में भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित लेखक रविकांत, १९८६ में बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का जन्म हुआ था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पारूपल्ली ने ग्लासगो में २०१४ में आयोजित कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसी दिन १९६० में राजनयिक और पत्रकार फीरोज गाँधी का निधन हुआ।

१४ सितंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१४ सितंबर को) १९१४ में निर्माता निर्देशक गोपालदास परमानंद (जी पी) सिप्पी, १९२१ में कथाकार मोहन थपलियाल, १९२३ में कानूनविद राम जेठमलानी, १९३० में निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली, १९३२ में क्रांतिकारी दुर्गाभाभी, १९४७ में नवगीतकार महेश अनघ और दिनेश सिंह, १९६४ में अभिनेता आदित्य पंचोली, १९६३ में क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन सिंह और १९८४ में अभिनेता आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ था।

१५ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (१५ सितंबर को) १८६० में भारत की प्रौद्योगिकी के जनक सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, १८७६ में साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, १९०५ में साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा, १९२७ में कवि, लेखक और पत्रकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, १९३९ में राजनीतिज्ञ सुब्रमण्यम स्वामी, १९४२ में नवगीतकार शांति सुमन, १९४५ में भूतपूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम, १९८५ में अभिनेत्री नेहा ओबेराय का जन्म हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक सुदर्शन का जन्म (१९३१ में) और निधन (२०१२) दोनो ही इसी तिथि को हुए थे।

१६ सिंतबर २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ सितंबर को) १८९३ में कवि श्यामलाल गुप्त पार्षद, १९१६ में गायिका सुब्बालक्ष्मी, १९४५ में राजनीतिज्ञ पी. चिदंबरम, १९५० में फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष, १९६८ में गीतकार प्रसून जोशी और सितार वादक संजय बंधोपाध्याय का जन्म हुआ था। इसी दिन १९६५ में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए.बी. तारापोरे का निधन हुआ।

२१ सितंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२१ सितंबर को) १९२६ में गायिका और अभिनेत्री नूरजहाँ, १९३२ में निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा, १९३९ में दार्शनिक गुरु और राजनीतिज्ञ अग्निवेश, १९५५ में अभिनेता गुलशन ग्रोवर, १९६४ में नर्तकी और अभिनेत्री सुधा चंद्रन, १९८० में अभिनेत्री करीना कपूर, १९८१ में अभिनेत्री रिमि सेन का जन्म हुआ था इसी दिन १७४३ में आम्बेर के राजा जय सिंह द्वितीय का निधन हुआ।

२२ सिंतबर २०१४

कि आज के दिन (२२ सितंबर को) १८५६ में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानंद, १८८५ में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त, १८८९ में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती, १९३५ साहित्यकार कामतानाथ, १९५० को सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चमलिंग और १९८१ में टीवी अभिनेत्री राजश्री ठाकुर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९१ में अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन हुआ।

२८ सितंबर २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२८ सितंबर को) १९०७ में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, १९२९ में गायिका लता मंगेशकर, १९३२ में साहित्यकार क्रांति त्रिवेदी, १९४० में कवि केवल गोस्वामी, १९५४ में साहित्यकार प्रेमचंद कटोच, १९८२ में अभिनेता रणवीर कपूर और एअर राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा और १९८५ में अभिनेत्री मौनी राय का जन्म हुआ था इसी दिन १९७७ में कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ।

२९ सिंतबर २०१४

क्या आप जानते हैं कि (२९ सितंबर को) १९२८ में भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा, १९३० में संस्कृत विद्वान, कवि और लेखक सत्यव्रत शास्त्री, १९३२ में हास्य अभिनेता महमूद, १९३३ में वरिष्ठ कथाकार विद्यासागर नौटियाल, १९५७ में अभिनेता दर्शन जरीवाला, १९६८ में अभिनेता समीर सोनी, १९८४ में अभिनेत्री और नृत्यांगना ईशा शरवानी का जन्म हुआ था। १९४२ में इसी दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा और २०१३ में विपासना ध्यान के गुरू सत्यनारायण गोयनका का निधन हुआ।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।