मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

जुलाई

१ जुलाई २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ जुलाई को) १८८२ में पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिधानचंद्र राय, १९१३ में महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नायक, १९२७ में भारत के आठवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, १९३८ में वंशीवादक हरिप्रसाद चौरसिया, १९४५ में लेखिका और उपन्यासकार सुषम बेदी, १९४९ में शहरी आवास विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू, १९५६ में अभिनेता आदित्य राज कपूर का जन्म हुआ था।

६ जुलाई २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (६ जुलाई को) १६५६ में सिखों के आठवें गुरू हर किशन सिंह, १८८३ में साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी, १९२४ में शायर भूपेन्द्रनाथ कौशिक फिक्र, १९७३ में गायक कैलाश खेर, १९८१ में क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्रसिंह धोनी, १९१४ में संगीतकार अनिल बिस्वास, १९८६ में गायिका श्वेता पंडित, १९९२ में अभिनेता मनजोत सिंह का जन्म हुआ था।

७ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (७ जुलाई को) १६५६ में सिखों के आठवें गुरू हर किशन जी, १८८३ में कथाकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी, १९१४ में संगीतकार अनिल बिस्वास, १९१८ में लेखक भैरव प्रसाद गुप्त, १९६३ में निर्माता निर्देश राकेश मेहरा, १९७३ में गायक कैलाश खेर, १९७४ करगिल युद्ध में परमवीर चक्र के विजेता कैप्टेन विक्रम बत्रा, १९८१ में क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी, १९८६ में गायिका श्वेता पंडित, १९९२ में अभिनेता मनजोत सिंह का जन्म हुआ था। इसी दिन २०११ को हिंदी व मराठी की लोकप्रिय अभिनेत्री रसिका जोशी का ल्यूकेमिया से असामयिक निधन हो गया।

१३ जुलाई २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१३ जुलाई को) १८९२ में गायिका केसरबाई केरकर, १९३९ में निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा, १९४१ में लेखिका सुनीता जैन, १९६७ में लेखिका नीलम सिंह, १९८१ में अभिनेत्री सोनल सहगल, १९८४ में अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी शर्मा, मलयालम लेखक ई हरिकुमार, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९५ में बांग्ला उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।

१४ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (१४ जुलाई को) १८५८ में समाज सेवक और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल गणेश अगरकर, १९०२ में स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्भानु गुप्त, १९०९ में कम्युनिस्ट नेता और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद, १९३७ में अभिनेत्री सुधा शिवपुरी, १९७१ में मॉडल एवं अभिनेत्री मधु सप्रे, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७५ में संगीत-निर्देशक मदन मोहन और २००३ में अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।

१५ जुलाई २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ जुलाई को) १८८३ में उद्योगपति जमशेद जी टाटा, १९०३ में तमिलनाडु के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के.कामराज, १९०९ में आंध्रप्रदेश की पहली महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख, १९२५ में अभिनेता, निर्देशक और नाटककार बादल सरकार, १९३७ में पत्रकार प्रभाष जोशी और १९८२ में टीवी अभिनेत्री अमि त्रिवेदी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९६७ में अभिनेता और गायक बादल सरकार का निधन हुआ।

२० जुलाई २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२० जुलाई को) १९१२ में साहित्यकार विष्णु प्रभाकर, १९२९ में अभिनेता राजेन्द्र कुमार, १९४१ में कवि अश्वघोष, १९५० में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, १९७६ में क्रिकेट कोच देबाशीष मोहन्ती, १९८० में अभिनेत्री ग्रेसी सिंह, १९८३ में क्रिकेट खिलाड़ी नमन ओझा का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७२ में गायिका गीता दत्त का निधन हुआ।

२१ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (२१ जुलाई को) १९११ में ज्ञानपीठ से सम्मानित गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी, १९१५ में लेखिका इस्मत चुगताई, १९३० में गीतकार आनंद बख्शी, १९३४ में क्रिकेटर चंदू बोर्डे, १९४७ में क्रिकेटर चेतन चौहान, १९६८ में टीवी एवं फिल्म अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। इसी दिन २००१ में तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन और २००९ में ख्याल गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।

२७ जुलाई २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२७ जुलाई को) १९१३ में स्वतंत्रता सेनानी कल्पना दत्त, १९२७ में लेखक कृष्ण बलदेव वैद, १९४७ में अभिनेता रोमेश शर्मा, १९५० में संगीतकार विश्वमोहन भट्ट, १९७७ में अभिनेत्री रिंकी खन्ना, १९६७ में अभिनेता राहुल बोस, १९६० में राजनीतिज्ञ उद्धव ठाकरे, १९८३ में डिसकस खिलाड़ी सीमा अनिल का जन्म हुआ था।

२८ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (२८ जुलाई को) १९२६ में समीक्षक -आलोचक नामवर सिंह, १९४० में चित्रकार मंजीत बावा, १९७२ में अभिनेत्री आयशा जुल्का, १९८६ में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, १९२५ में अभिनेत्री अहाना देओल का जन्म हुआ था इसी दिन १९७२ में कम्युनिस्ट नेता चारू मजूमदार और २०१३ मे अभिनेता जगदीश राज का निधन हुआ। १४४ से अधिक फिल्मों में पुलिस निरीक्षक की भूमिका निभाने के कारण जगदीश राज का नाम गिनीज बुक औफ वर्ल्ड रेकार्ड्स में शामिल किया गया है।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।