मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व

अप्रैल

१ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (१ अप्रैल को) १६२१ में गुरु तेगबहादुर, १८८९ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी केशव बलिराम हेडगवार, १९११ में मैराथन धावक फौजा सिंह, इसी वर्ष कवि केदारनाथ अग्रवाल, १९३७ में भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, १९४१ में क्रिकेट खिलाड़ी अजीत वाडेकर और १९९४ में अभिनेत्री पलक जैन का जन्म हुआ था इसी दिन २०१५ में साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ।

२ अप्रैल
क्या आप जानते हैं कि (२ अप्रैल को) १८९८ में साहित्यकार, अभिनेता और संगीतज्ञ हरीन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय, १९०२ में गायक बड़े गुलाम अली खाँ, १९४२ में अभिनेता रोशन सेठ, १९५२ मॉडल और अभिनेता दीपक पराशर, १९६९ में फिल्म अभिनेता निर्देशक और निर्माता अजय देवगन, १९८१ में टीवी एंकर कपिल शर्मा, १९७४ में नृत्य निर्देशक और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा का जन्म हुआ था।
३ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (३ अप्रैल को) १७८१ में स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक स्वामीनारायण, १९०४ मे दि इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र के प्रकाशक रामनाथ गोयनका, १९१४ में भारतीय सेना के अध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के नाम से जाने जाने वाले सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ, १९३१ में साहित्यकार मन्नू भंडारी, १९४२ में उद्योगपति आदि गोदरेज, १९५५ में गायक हरिहरन, १९६२ में अभिनेत्री जयाप्रदा, १९७३ में फिल्म निर्देशक निर्माता एवं अभिनेता प्रभु देवा का जन्म हुआ था।

४ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (४ अप्रैल को)१८८९ में साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी, १९३३ में क्रिकेटर बापू नाडकर्णी, १९४९ अभिनेत्री परवीन बाबी, १९५९ में अभिनेत्री गुड्डी मारुती, १९५५ में प्रेमा नारायण, १९६० में ओड़िसी नृत्यांगना-अरुणा मोहंती, १९७२ में मॉडल और अभिनेत्री लीसा रे का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८७ में साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का निधन हुआ।

६ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (६ अप्रैल को) १८८६ में हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली, १९२९ में राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खंडेलवाल, १९३१ में अभिनेत्री सुचित्रा सेन, १९५६ में क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर,१९७१ में भारतीय अभिनेता और निर्देशक संजय सूरी का जन्म हुआ था इसी दिन २००१ में उपप्रधान मंत्री चौधरी देवीलाल का निधन हुआ

७ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (७ अप्रैल को) १९२० में सितार वादक रविशंकर, १९२५ में राजनीतिज्ञ चतुरानन मिश्रा, १९४२ में फिल्म अभिनेता एवं निर्माता जितेन्द्र, १९५१ में फिल्म निर्माता निर्देशक लेखक राहुल रवैल, १९६२ में पटकथा लेखक राम गोपाल वर्मा और १९६५ में फिल्म और टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली का जन्म हुआ था इसी दिन २००४ में शास्त्रीय नृत्य ओडिसी के सुप्रसिद्ध गुरु केलुचरण महापात्र और २०११ में प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन हुआ था।

१३ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (१३ अप्रैल को) १८९० में निर्माता निर्देशक दादा साहब तोरणे, १८९८ में निर्माता निर्देशक चंदूलाल जयसिंह भाई शाह, १९५६ में निर्देशक सतीश कौशिक, १९४० में राजनयिक नजमा हेप्तुल्ला, १९५७ में कवि कुमार अंबुज का जन्म हुआ था इसी दिन १९७३ में अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ

१४ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (१४ अप्रैल को) १८९१ मे बाबा भीमराव अंबेडकर, १९१९ में गायिका शमशाद बेगम, १९२२ में संगीतकार अली अकबर खान, १९४२ में राजनीतिज्ञ मार्गरेट अल्वा तथा १९८१ में अभिनेत्री अनीता हसनंदानी रेड्डी का जन्म हुआ था अनीता हसनंदानी रेड्डी को नताशा के नाम से जाना जाता है उन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड, और तेलुगू फिल्मों में काम किया है छोटे पर्दे पर वे पहली बार एकता कपूर के धारावाहिक कभी सौतन कभी सहेली में दिखी थीं।

१५ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (१५ अप्रैल को) १४६९ में गुरु नानक, १५५३ में गुरु अर्जुन देव, १९४० में गायक और सारंगी वादक सुल्तान खान, १८६५ में कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध, १९२२ में हसरत जयपुरी, १९६३ में क्रिकेट खिलाडी और कोच मनोज प्रभाकर, १९७२ में अभिनेत्री मंदिरा बेदी और १९७७ में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक का जन्म हुआ था

२० अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (२० अप्रैल को) १६२७ में मराठा सरदार शिवाजी, १९२४ में साहित्यकार चंद्रबली सिंह, १९३४ में कार्टूनिस्ट हरिपाल त्यागी, १९५० में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रभानु नायडू, १९६४ में राजनयिक अर्चना चिटनिस, १९७२ में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, १९७८ में विश्वसुंदरी लारा दत्ता का जन्म हुआ था।

२१ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (२१ अप्रैल को) १९४६ में क्रिकेटर एस वेंकटराघवन, १९५० में अभिनेता शिवाजी साथम और १९७६ में अभिनेता अबीर गोस्वामी का जन्म हुआ था इसी दिन १९३८ में कवि अल्लामा इकबाल, तथा २०१३ में मानसिक गणितज्ञ शकुंतला देवी का देहांत हुआ अबीर गोस्वामी टीवी धारावाहिक कुसुम के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं २०१३ में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अकस्मिक हृदयाघात से उनका देहांत हो गया था शिवाजी साथम सीआईडी धारावाहिक के लिये जाने जाते हैं।

२७ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (२७ अप्रैल को) १९१२ में अभिनेत्री जोहरा सहगल, १९३१ में मलयालम कवि ओट्टपलक्कल नम्पियाटिक्कल वेलु कुरुप (ओ एन वी कुरुप) और १९४९ में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ४०वें मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ इसी दिन २००९ मैं अभिनेता, निर्देशक, निर्माता फिरोज खान का निधन हुआ।

२८ अप्रैल

क्या आप जानते हैं कि (२८ अप्रैल को) १९२९ में फिल्म गाँधी के लिये आस्कर जीतने वाली कास्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया, १९४५ में क्रिकेटर अजित मनोहर पई, १९६१ में हिन्दी में पहला डाक-टिकट ब्लॉग लिखने वाले प्रशांत पंड्या, १९७९ में बालीवुड अभिनेता शर्मन जोशी, १९८२ में बंगाली अभिनेत्री कोयल मलिक, १९८७ में तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु तथा १९९० में विश्व मुक्केबाजी में नंबर दो की रैंकिंग पाने वाली हरियाणआ की पिंकी जांगड़ा का जन्म हुआ था।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।