मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व

जनवरी

१ जनवरी २०१६

क्या आप जानते हैं कि (१ जनवरी को) १८९० में राजनेता सम्पूर्णानन्द, १८९४ में- वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, १९३७ में उपन्यासकार काशीनाथ सिंह, १९४१ में अभिनेता असरानी, १९४३ में वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर, १९५० में निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता, १९५१ में अभिनेता नाना पाटेकर, १९५२ में साहित्यकार उदय प्रकाश, १९७५ में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, १९७६ में अभिनेत्री एवं २००१ की मिसेज़ वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, १९७८ में अभिनेत्री विद्या बालन और तनीशा का जन्म हुआ था।

२  जनवरी

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ जनवरी को) १८७८ में केरल के समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन, १९०५ में लेखक जैनेन्द्र कुमार, १९५९ में क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद, १९६० में रमण लांबा, १९६२ में अभिनेता सदाशिवराव अमरापुरकर और १९७० में तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८९ में रंगकर्मी सफदर हाशमी का निधन हुआ।

५ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि (५ जनवरी को) १८९३ में गुरू योगानंद परमहंस, १९०५ में बौद्ध विद्वान भदन्त आनंद कौसल्यायन, १९२२ में हास्य अभिनेता मुकरी, १९३४ में राजनेता मुरली मनोहर जोशी, १९४१ में क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खाँ पटौदी, १९५५ में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, १९७३ में अभिनेता उदय चोपड़ा, १९८६ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८२ में संगीतकार गायक और निर्माता निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।

६ जनवरी २०१४

कि आज के दिन (६ जनवरी) को १९१० में कर्नाटिक संगीतज्ञ जी.एन. बालसुब्रमण्यम, १९३२ में हिन्दी साहित्यकार कमलेश्वर, १९६६ में बालीवुड संगीतकार ए.आर. रहमान और १९९६ में फिल्म संपादक, निर्देशक और अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ था। गिनीज बुक और वर्ल्ड रेकार्ड में, किशन श्रीकांत के नाम का उल्लेख सबसे कम आयु के व्यावसायिक फिल्म निर्देशक के रूप में किया गया है।

१२ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि (१२ जनवरी को) १५९८ में शिवाजी की माता जीजाबाई, १८६९ में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. भगवानदास, १८७३ में स्वामी विवेकानंद, १९१७ में महर्षि महेश योगी, १९१८ में फिल्म संगीतकार सी.रामचंद्र, १९३६ में उड़िया कवि ब्रजनाथ रथ, १९५८ में अभिनेता अरुण गोविल, १९७२ प्रियंका गांधी वाड्रा, १९७३ में अभिनेत्री साक्षी तलवार, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९२ में शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व और २००५ में अमरीश पुरी का निधन हुआ।

१३ जनवरी २०१४

कि आज के दिन (१३ जनवरी) को १९११ में कवि शमशेर सिह, १९२६ में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत, १९३८ में संतूर वादक शिव शर्मा, १९४९ में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, १९७८ में अभिनेता अश्मित पटेल और १९८३ में अभिनेता इमरान खान का जन्म हुआ था। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष की उड़ान भरी।

१५ जनवरी २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ जनवरी को) १९२१ में राजनेता बाबा साहेब भोंसले, १९३८ में फुटबॉल खिलाड़ी चुन्नी गोस्वामी, १९४० में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, १९५१ में राजनेता प्रीतीश नंदी, १९५६ में राजनेत्री मायावती, १९५७ में अभिनेत्री भानुप्रिया और १९८२ में अभिनेता नील मुकेश का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९८ में भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा का निधन हुआ था।

१९ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि १९ जनवरी को १८८२ में उर्दू रामायण के रचयिता बृज नारायण चकबस्त, १८९८ में मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर, १९१९ में कवि कैफ़ी आजमी, १९३५ में बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी और १९८० में अभिनेत्री मानसी सैल्वी का जन्म हुआ था। इसी दिन १५९७ में महाराणा प्रताप, १९०५ में विचारक देवेन्द्रनाथ ठाकुर, १९९० में आचार्य रजनीश और १९९५ में साहित्यकार उपेन्द्रनाथ अश्क का निधन हुआ।

२० जनवरी २०१४

कि आज के दिन (२० जनवरी) को १९२६ में उर्दू लेखिका कुर्रतुल ऐन हैदर, १९४० में तेलुगु फिल्म अभिनेता कृष्णम राजू, और १९६४ में भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार फरीद रफीक जकारिया का जन्म हुआ था। आज के दिन ही २००५ में हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन हुआ। फरीद रफीक जकारिया स्नातक की पढ़ाई के लिये येल गए थे और बाद में उन्होंने अमरीकी नागरिकता ले ली। कुर्रतुल ऐन हैदर विभाजन के समय पाकिस्तान चली गई थीं, १९५१ में वे लंदन चली गईं और १९५६ में फिर भारत आकर बसीं जहाँ २००७ में उन्होंने अंतिम साँस ली।

२६ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२६ जनवरी को) १५५४ में जहाँगीर, १५५६ में अब्दुल रहीम खानखाना, १९१५ में स्वतंत्रता सेनानी नागालैंड की रानी गाइदिनल्यू, १९२४ में ओडिसी के नृत्यगुरू केलुचरण महापात्र और १९५७ में क्रिकेट खिलाड़ी शिवलाल यादव का जन्म हुआ था। इसी दिन १९५० में भारतवर्ष गणतंत्र बना था और १९६५ में हिंदी भारत की राजभाषा बनी। इसी दिन १५३० में बाबर की मृत्यु हुई।

२७ जनवरी २०१४

कि आज के दिन (२७ जनवरी) को १९४० में भारतीय धावक अजमेर सिंह, १९६७ में अभिनेता बॉबी देओल और १९७४ में श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी चामिंडा वास का जन्म हुआ था। इसी दिन २००७ में कथाकार कमलेश्वर और २००९ में भारत के ८वें राष्ट्रपति आर वेंकटरमन का निधन हुआ था। अजमेर सिंह ने १९६४ के टोकियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने १९६६ में बैंकाक में आयोजित एशियाई खेलों में ४०० मीटर की दौड़ में स्वर्ण और २०० मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। बाद में वे अनेक विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर रहे। उन्हें भारत सरकार का अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। अर्जुन सिंह भारत के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत सरकार की ओर से शारीरिक शिक्षा में पी-एच.डी. की मानद उपाधि दी गई थी।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।