| बाएँ से दाएँ |
| १. | लक्ष्मी (१) |
| ६. | दीपावली के बाद ‘अन्नकूट’ के अवसर पर की जाने वाली एक पूजा, जो गोधन को समर्पित है। (४+२) |
| ७. | देवी के लिये प्रयुक्त शब्द, माता। (१) |
| ८. | पूजा सामग्रियों में से एक, पान। (३) |
| १०. | विष्णु पत्नी लक्ष्मी का एक नाम यह भी है। (२) |
| ११. | दीपावली के एक दिन पूर्व मनाये जाने वाले पर्व का एक नाम, जिसे छोटी दिवाली भी कहते हैं। (२+३) |
| १५. | दीपावली से पूर्व मनाया जाने वाले पर्व, रावण के संहार का दिन। (४) |
| १६. | दिवाली की मुख्य और धन धान्य की देवी की पूजा। (२+३) |
| १८. | रंगोली का राजस्थानी नाम। (३) |
| १९. | ज्ञान की देवी। (४) |
|
|
| ऊपर से नीचे |
| २. | दीपस्तम्भ, दीपाधार (३) |
| ३. | दीवाली के दो दिन पूर्व मनाया जाने वाला त्योहार, जिसमें नये बरतन, आभूषण आदि कुछ न कुछ नया खरीदने की परिपाटी है। (२+३) |
| ४. | देवी लक्ष्मी का एक नाम। (३) |
| ५. | इस राज्य में लक्ष्मी के ‘काली’ रूप की पूजा होती है। (३) |
| ९. | दीया, दीपक (२) |
| १२. | रंगोली बनाना। (२+३) |
| १३. | रावण (५) |
| १४. | अयोध्या के राजा जिनके आगमन पर दीपावली महोत्सव मनाने की प्रथा है। (३) |
| १७. | देव वास्तुकार विश्वकर्मा का पुत्र जिसने लंका विजय के लिए समुद्र में रामसेतु बनाने में प्रमुख भूमिका निभायी थी। (२) |
|