मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


नॉर्वे में लेखक गोष्ठी

दिनांक १८ अक्टूबर २००८ को 'स्तिक इन्नोम' वाइतवेत सेन्टर, ओस्लो में भारत से पधारे विश्वप्रसिद्ध संस्था ''ग्लोबल मार्च एगेन्स्ट चाइल्ड लेबर'' के सुमेधा एवं नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित कैलाश सत्यार्थी तथा भारत में चैरिटी स्वास्थ सेवा करने वाले ई. एन. टी. चिकित्सक सुरिन्दर कुमार सेठी के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें इन सभी को इनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग सैम शाह ने संगीतबद्ध भजन सुनाकर किया। काव्य गोष्ठी में कविता एवं कहानी पाठ करने वालों में मुख्य थे सुमेधा सत्याथी, इन्दरजीत पाल, राय भट्टी, इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, शाहेदा बेगम, माया भारती, वासदेव, शेरी, अलका भरत, सीनो हादी और सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' थे। सम्मानित अतिथियों ने अपने रोचक संस्मरण सुनाए और आयोजक 'नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम' के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरिन्दर कुमार सेठी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन किया सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने।
 

२७ अक्तूबर २००८

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।